मझिआंव : मझिआंव में मंगलवार को महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की शुरूआत की गई। इस मौके पर गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। मंझिआव के करमडीह-बिशुनपुरा रोड में 50 बेड का महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुल जाने से मझिआंव सहित बिशुनपुरा, बरडीहा, कांडी आदि प्रखंडों के मरीजों को अपनी इलाज कराने में सहूलियत होगी।
इससे पूर्व हॉस्पिटल के निदेशक डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुलना बहुत बड़ी बात है। अस्पताल खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि बड़े शहरों के तरह प्रखंड स्तर पर इस तरह के अस्पताल खुल जाने से लोगों को साधारण एवं आकस्मिक घटना में शहर पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए संचालक को बधाई दी। वहीं डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि अस्पताल की शुरूआत कि तिथि से अगले एक माह तक ओपीडी सेवा में परामर्श शुल्क मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा कि महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बहुत ही कम पैसे पर लोगो को इलाज की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां सभी बीमारियों का इलाज एक ही अस्पताल में एक ही छत के नीचे हो सकेगा। इसके अलावे लकवा रोग, महिला प्रसूति बीमारी, हड्डी रोग, पेट रोग के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे हॉस्पिटल में 24 घंटे आकस्मिक सेवा, आक्सीजन आईसीयू, एनआईसीयू, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी बाल ब्रह्मचारी महंत केशव नारायण दासजी महाराज, अस्पताल निदेशक के पिता महेंद्र पांडेय, युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी, विवेक सोनी, डा. के कुमार, डा. मिथलेश कुमार सिंह, डा. एम कुमार, डा. बी कुमार, डा. भारती सिंह, डा. केएन दूबे, डा. रविशंकर, डा. विजय तिवारी, डा. रीतिका सिंह,, नीरज सिंह, कांडी के प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, छोटु पांडेय, भोलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमाण्य लोग मौजूद थे।
स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगो का किया गया मुफ्त इलाज :
महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने के अवसर पर विभिन्न गांव से आये 200 मरीजों का इलाज कर एवं दवा का निशुल्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में समय -समय पर अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से निशुल्क इलाज एवं दवा का वितरण किया जाएगा।