गढ़वा : गढ़वा रंका मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि कव्वाली देकर वापस आने के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी स्वर्गीय अब्दुल सत्तार अंसारी का पुत्र सेराज अंसारी बताया गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सिराज अंसारी अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रंका कव्वाली देखने के लिए गया हुआ था वापस आने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया इसके बाद सेराज अंसारी रंका पुल के नीचे गिरकर घायल हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी परिजनों ने रंका पहुंचकर उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया
गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी जाहिद अंसारी का पुत्र सजल अंसारी एवं क्यामुद्दीन अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त सभी लोग रंका मजार पर कव्वाली देखने के लिए गए हुए थे इसी दौरान वापस लौट के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जबकि एक अन्य घटना में रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी तौफीक राजा नामक व्यक्ति घायल हो गया उसे भी इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
गढ़वा नगर ऊंटरी मार्ग पर गढ़वा पुलिस कंट्रोल रूम के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति पत्नी घायल हो गए घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी शंकर चंद्रवंशी का पुत्र पप्पू चंद्रवंशी एवं उसकी पत्नी पूनम देवी के नाम शामिल है इसमें पप्पू चंद्रवंशी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में पूनम देवी ने बताया कि उसके घर में शादी समारोह है इसके लिए अपने पति के साथ बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने जा रही थी इसी क्रम में गढ़वा पुलिस कंट्रोल रूम के पास मोटरसाइकिल की छक्का स्लिप कर गया इसके कारण दोनों पति-पत्नी गिरगई घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे टेंपो से गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया वही पूनम देवी को हल्की-हल्की चोट लगी है।
गढ़वा नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के ठरका गांव में महुआ चुन्नी को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति राम जन्म पासवान का पुत्र राजेश पासवान बताया गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में राजेश पासवान के परिजनों ने आरोप लगाया है राजेश पासवान के घर के पास गुल्लू यादव आदि का महुआ का पेड़ साझी है इसमें उसके अन्य भाइयों के परिजन महुआ चुनकर ले जाते है इसी बात को लेकर गुल्लु यादव का पुत्र प्रिंस यादव व उसकी मां राजेश पासवान के घर पहुंच कर उसे पर महुआ चुनने का आरोप लगा रही थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में नोक झोक हो गई इसके बाद प्रिंस यादव तथा उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर राजेश पासवान को मारपीट कर दिया घटना के बाद राजेश पासवान को परिजनों ने नगर ऊंटरी थाने ले गया जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।