मेराल : मां शायर देवी धाम मंदिर परिसर में रासलीला के सातवें दिन की रात्रि में श्रीकृष्ण की माखन चोरी तथा राधा-रानी की गोद भराई और अपने ग्वाल शखाओं के साथ मधुसूदन का नृत्य श्रद्धालु के बीच किया गया।
मेराल तथा आसपास के लोग सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं प्रतिदिन इस कार्यक्रम देखने पहुंचते हैं। माखन चोरी की आकर्षक झांकी के अलावा जगह-जगह माखन से भरी हुई मटकी को बाल कृष्ण के रूप में वृंदावन से आए कलाकारों ने ग्वालों के साथ मिलकर मटकी फोड़ने, माखन खाने और एक दूसरे के मुंह पर लपेटने की लीला का बहुत सुंदर कार्यक्रम किया। श्री कृष्ण ने माखन खिलाने के लिए दर्शक श्रद्धालुओं में समिति सदस्यो को बुला कर माखन लेने के लिए कहा उन्होंने हाथ आगे बढ़ाया श्री कृष्ण ने कहा कि माखन खाने के लिए पहले घोड़ा बनना पड़ेगा तब माखन मिलेगा।
उन्होंने आदेश का पालन करते हुए तुरंत घोड़ा बन गए, उनकी पीठ पर बैठकर गिरधर कन्हैया ने सवारी की और उन्हें माखन दिया।
इस दृश्य को देख श्रद्धालुओं ने जय घोष करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में राधा-रानी की गोद भराई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ लाल बहादुर साह के साथ कई अन्य सदस्यों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष संजय भगत के ने किया गया।