गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र से इंडी एलान्यास की राजद पार्टी से पलामू लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइँया के पक्ष में महागठबंधन की एक बैठक गढ़वा शहर के उत्सव गार्डेन आहूत की गई। बैठक मे राजद, जेएमएम, कांग्रेस, भाकपा माले, आप पार्टी की एक संयुक्त बैठक की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रत्याशी ममता भुइँया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। आज के इस बैठक में इंडी एलायेंस के सभी घटक दल के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता लोग शामिल हुए। बैठक में पहुँचते ही प्रत्याशी ममता भुइयाँ का अभिनंदन किया गया।
बैठक के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि हमलोग केंद्र से लेकर राज्य तक के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा की आप सबों ने देखने का काम किया है कि पिछले चुनाव में मोदी जी ने कई चुनावी वादे किए थे, पलामू सहित पुरे झारखण्ड में, लेकिन एक भी वादा को पूरा नहीं किया। चाहे सिंचाई के लिए मंडल डैम का मामला हो या अबरख खदान या फिर खाद कारखाना का, कोई भी योजना आज तक शुरू नहीं हुई है जबकि मोदी जी ने एलेक्ट्रोलर बॉन्ड मे बड़ा घोटाला किया है।
वहीं राजद प्रत्याशी ममता भुइँया ने कहा की हम पालयन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इसबार स्थानीय प्रत्याशी को मौका मिलेगा।
वहीं जेएमएम के जिला अध्यक्ष ने कहा की ममता भुइँया के आने से भाजपा की हवा निकल गई है।
वहीं कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के सभी लोग खड़े हैं। निश्चित तौर पर हमारे प्रत्याशी की जीत होगी।