whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268133
Loading...


शब ए बारात का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Feb-24, 07:19 PM visibility 673
Share



शब ए बारात का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रो में रहमतों की रात यानी शब ए बारात का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मुस्लिम धर्मालंबियों के द्वारा मस्जिद, कब्रिस्तान एवं अपने घरों को चाइनीज लाइट के माध्यम से पूरी तरह सजाया गया था. नगर उंटारी,चेचरिया,बरडीहा,बम्बा,ठरकीया, कधवन,नरही, कोइन्दी,सोनबरसा,सहित कई गांवों में शब ए बरात अकीदत के साथ मनाया गया. बरडीहा मस्जिद में तकरीर देते हुए हाफ़िज अब्दुल हकीम अंसारी ने कहा कि 15 तारीख को बेहद अहम रात आती है, जिसे शब ए बरात के नाम से जाना जाता है.शब का मतलब रात और बारात का मतलब निजात होता हैं.उन्होंने कहा कि शब-ए-बारात की रात अल्लाह की रहमत बरसती हैं. सभी लोग रात भर जागकर कुरान पाक की तिलावत करते हैं.अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगते हैं. दुनिया से रुख्सत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत के लिए दुआ करते हैं. बंदों की दुआओं को अल्लाह कबूल करते हैं.मौलाना एजाज अंजुम ने कहा कि शब ए बरात निजात की रात मगफिरत की रात, गुनाहों से माफी की रात होता हैं.मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा कब्रिस्तान पर जाकर पूर्वजों के कब्र पर लोग अगरबत्ती जलाकर व फ़ातिया पढ़ते हैं और पूर्वजों को याद करते हैं. मुसलमानो ने मस्जिदों में नवाफिल की नमाज अदा कर अल्लाह से कौम एवं मिल्लत की सलामती, आपसी एकता, सौहार्द एवं भाईचारगी की दुआएं मांगी.मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर तौहीद खान,सरपरस्त शमीम खान,प्रतिष्ठित व्यवसायी आमीन खान,महमूद आलम सीनियर,लालबाबू खान,हैदर खान,फुलटून खान,नेपाली खान,तस्लीम खान,मौलाना एजाज अंजुम,मौलाना अब्दुल, कादिर साहब,हाफिज मनउवर अंसारी,हाफिज सैफुल्लाह अंसारी,मौलाना कमर रजा,सदर सह पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख़,डॉ ताहीर हुसैन, ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी,डॉ रिज़वान अहमद, मुस्तकिम अंसारी,हाजी सदीक अंसारी,सईद अंसारी,फिरोज आलम,अमीर हसन अंसारी,शमीम अख़्तर,साजिद रजा,वकील अहमद,सुल्तान अंसारी,रियासत अंसारी,गुलाम,इंतजार, मकसूद, समसिर अजिजी,नौसाद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play