whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273278
Loading...


मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन मार्च को गढ़वा में, पांच बड़ी योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 24-Feb-24, 03:52 PM visibility 663
Share



मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन मार्च को गढ़वा में, पांच बड़ी योजनाओं का करेंगे उद्घाटन


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा तीन मार्च : मंत्री मिथिलेश गढ़वा जिला के लिए 3 मार्च 2024 का दिन ऐतिहासिक होगा। गढ़वा जिला वासियों को इस दिन बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जिले की पांच बड़ी योजनाओं का एक साथ उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद इनकी सेवाएं प्रारंभ हो जाएगी। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 3 मार्च को मुख्यमंत्री चंपाई का गढ़वा आगमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नवनिर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, फुटबॉल स्टेडियम एवं नवनिर्मित टाउन हॉल का उद्घाटन करेंगे।
उक्त सभी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सभी स्थल पर पहुंचकर करेंगे। पश्चात टाउन हॉल के मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि इन सभी के निर्माण से गढ़वा के विकास में चार चांद लग गया है। गढ़वा की सूरत पूरी तरह से बदल गई है। अब गढ़वा घूमने एवं देखने योग्य बन गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव पूर्व किए गए वादे एवं दूरदर्शी सोच से आज गढ़वा की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। गढ़वा के चप्पे चप्पे पर विकास की नई इबादत लिखी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। विकास के पायदान पर गढ़वा नंबर वन पर होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play