whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206416
Loading...


खबर: मेराल,सगमा तथा किशनपुरा से

location_on मेराल,संगमा, विशुनपुरा access_time 23-Feb-24, 07:27 PM visibility 700
Share



खबर: मेराल,सगमा तथा किशनपुरा से


संवाददाता check_circle
संवाददाता



: मेराल,संगमा, विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया गांव के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने डीलर द्वारा विगत कई महीनो से राशन नहीं देने तथा दुर्व्यवहार करने की शिकायत बीडीओ सह एम ओ से लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया है। राशन नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि डीलर जीरा कुंवर द्वारा 2023 में 5 महीने का तथा 2024 में फरवरी माह का राशन गायब कर दिया गया। साथ हीं लोगों का आरोप है कि डीलर के पास जब राशन के लिए जाते हैं तो राशन भी नहीं दिया जाता है तथा दुर्व्यवहार कर भगा दिया जाता है।आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर पहुंच डीलर के खिलाफ रोष प्रकट किया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से डीलर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया आशीष बीयार का कहना है कि डीलर जीरा कुंअर द्वारा 2023 में 5 माह का राशन लाभुकों को नहीं दिया गया तथा 2024 में भी फरवरी महीने का राशन गायब कर दिया जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। मुखिया का कहना है कि डीलर का कार्य प्रणाली से लोग असंतुष्ट हैं इसलिए डीलर बदलना ही विकल्प होगा। आरोप लगाने वालों में लाभुक बालेश्वर बिआर संजय शाह अरविंद बियार, अजीत प्रसाद गुप्ता रामनाथ शाह उदय शाह रजिया कुंवर ललिता देवी पूनम देवी मालती देवी देवंती देवी मीरा देवी बचीया देवी सोना कुंवर मीरा देवी शीला देवी प्रतिमा देवी अनीता देवी चंदा देवी लालची देवी कमला देवी रीना देवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जागो महतो ने बताया कि मामले का जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सगमा प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पिता विष्णु चंद्रवंशी की सगमा सोनडीहा मुख्य पथ पर लगे परिवहन इंडिकेट पिलर में मोटरसाइकिल से सीधे टक्कर से गंभीर रूप से घायल. यह घटना करीबन दिन शुक्रवार की 5:00 बजे की है. ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक प्रखंड के ही कटहर कला गांव अपने ननिहाल श्यामलाल चंद्रवंशी एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर दीपक कुमार अपने घर घघरी जा रहा था इसी क्रम में सोनडीहा गांव में परिवहन इंडिकेट पिलर मैं सीधे टक्कर इस दौरान दीपक कुमार को गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया छोटा-मोटा चोट लगी है.इस दौरान सोनडीहा पूर्व मुखिया पति दशरथ बैठा दिलीप यादव, बबलू ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों की सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर भेज दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play