whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056121 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर श्री बंशीधर नगर

location_on भवनाथपुर access_time 11-Feb-24, 05:11 PM visibility 736
Share



खबर श्री बंशीधर नगर


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी को गढ़वा आगमन पर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपी है। उन्हांंने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर सहानुभुतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुकुल कार्रवाई करने की मांग की है। सौंपे गये मांग पत्र में राज्य के पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा कराने, सभी विभाग में कार्य आउटसोर्सिंग कर्मियों, मानदेय पर कार्यरत दैनिक मजदूरों की सेवा नियमितीकरण करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, जिला परिषद सदस्यों को निर्वाचित क्षेत्र, प्रखंड या जिला मुख्यालय में कार्यालय उपलब्ध कराने, बड़े पैमाने पर बढ़ रहे भूमि विवाद का समाधान के लिए सभी हाल सर्वे, खतियान को ऑनलाइन रोकते हुए पुराने मांग पंजी टू एवं राजस्व कागजात के आधार पर सभी का कार्य प्रारंभ कराने, बिहार सरकार की तर्ज पर हाल सर्वे को निरस्त करते हुए पुनः नया एवं त्रुटिहीन सर्वे करवा कर भूमि विवाद का निष्पादन करने, झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन कर नाई जाति के लिए पद सुरक्षित करने, भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी रिक्त पदों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी की पदस्थापना कराने, भवनाथपुर के ग्राम बंसानी, झगराखांड़ में नए डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराने, झगराखांड़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने, ग्राम बंसानी के कछरवा में कृषि विज्ञान केंद्र सह कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने आदि की मांग शामिल है।
Advertisement
51 भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा कराए जाने वाली बहनों का शादी होने वाला का नाम भवनाथपुर प्रखण्ड के कुमारी रीना पिता जयपाल उरांव ग्राम मकरी का विकास कुमार पिता कमल उरांव बिहार नौहट्टा, राधिका कुमारी पिता स्व. मुन्ना उरांव का जितेंद्र उरांव पिता नन्हकूली उरांव, कुमारी रंजू पिता अनील राम मकरी का शैलेश कुमार पिता रामगहन उरांव नगर उत्तरी कुम्बा खुर्द, आशा कुमारी पिता स्व. नकु राम अरसली दक्षणी का सीता राम पिता विश्वनाथ राम कोन यूपी रोरवा, रिंकी कुमारी पिता सखिचन्द डोम चपरी का रोहित कुमार पिता अमरेश डोम यूपी अनपरा, प्रभा कुमारी बिनोद राम बुका का उमेश पासवान पिता भगवान पासवान केतार पाल नगर, खरौंधी प्रखण्ड के रानी कुमारी पिता शर्मा उरांव खरौंधी हुसरू का उदय उरांव पिता रामनाथ उराव विंढमगंज स्लाइडीह, सैला कुमारी पिता महेंद्र राम सुंडी का रवि कुमार पिता राजकुमार चोपन बड़गावां, सुचिता कुमारी पिता अवधेश पटेल हुसरू का बीरबल पटेल पिता नंदू पटेल खरौंधी हुसरू, सिमा कुमारी पिता कृष्णा राम खरौंधी का दीपक राम पिता राजेन्द्र राम सुंडी, खुशबू कुमारी पिता रामप्रसाद चेरो चांदना का छोटे लाल पिता भोला चेरो यूपी कोटा, सीतला कुमारी पिता अजय राम कूपा का दशरथ कुमारी पिता इंद्रदेव कोन यूपी नागसोती, मीरा कुमारी पिता संतोष पासवान खरौंधी का शिवा पासवान पिता सर्वेश पासवान रावर्टशगंज यूपी केतार प्रखण्ड का जसो कुमारी पिता विश्वनाथ उरांव परती कुशवानी का अजय उरांव पिता कैलाश उराँव गढ़वा चेतना, सिमा कुमारी पिता रामप्यारी सिंह परती कुशवानी का अरविंद कुमार पिता रामरती कोन गिधिया, रीना कुमारी पिता सुमेर उरांव परती कुशवानी का नागेश्वर उराँव पिता राजेन्द्र उराव नगर गारबान्ध, प्रियंका कुमारी पिता सुनील राम ताली का अमित कुमार पिता स्व. मानोगी राम भवनाथपुर बुका, ललिता कुमारी पिता युगेश्वर साह बलीगड का कृष्णा कुमार पिता स्व. अयोध्या साह यूपी रामपुर दुआरी, तीजा कुमारी पिता मनोज सिंह चेरो छाताकुंड का लालता कुमार पिता किशोरिया जी यूपी चकरिया, सुषमा कुमारी पिता स्व. जोखन चौधरी केतार का अरविंद कुमार पिता वीरेन्द्र चौधरी मेराल सिरहे, विन्दा कुमारी पिता दुर्गेश ठाकुर का संजय ठाकुर पिता ज्ञानचन ठाकुर मझिआंव पुरहे, नीरू कुमारी पिता स्व. बिष्णु राम बातों कला का नीतीश कुमार पिता भरदुल राम केतार बिजडीह सगमा प्रखण्ड का निर्मला कुमारी पिता उपकारी राम धुरकी दुसैया का सत्रुधन कुमार पिता भोला भुइयां पांडवा पलामू, निरेसा कुमारी पिता नागेंद्र पासवान धुरकी सोनडीहा का संदिप कुमार पिता रामपूरन यूपी कन्हौरा, निशु कुमारी पिता उपेंद्र राम सोनडीहा का शिबू कुमार पिता मदन राम नगर उंटारी, दिला कुमारी पिता शिवलाल कोरवा कदवा का राकेश कोरवा पिता कदू कोरवा खलारी, सिम्पल कुमारी पिता शिवपूजन तुरिया धुरकी का चंदन कुमार तुरिया पिता भुखन तुरिया मेराल टेटुका खुर्द, सुमन कुमारी पिता सगुनी भुइयां टाटीदीरी का श्रवण कुमार पिता सोमारू लाल दूधी डूमर डीहा, ज्योति कुमारी पचु कोरवा खाला का मिथलेश कोरवा पिता सुदामा कोरवा कदवा धुरकी, रिंकू कुमारी पिता स्व. सुरेंद्र राम मिरचैया धुरकी का बीरेंद्र कुमार पिता रामशरण राम रामानुजगंज सिलाजु, डंडई प्रखण्ड का अंजली कुमारी पिता गोरखनाथ विश्वकर्मा रारो का राजेश कुमार पिता रामजीत विश्वकर्मा यूपी धनखोर, कांति कुमारी पिता सीताराम बौलिया का सुनील पासवान पिता हरिवंश राम महूदण्ड डंडई, सिमा कुमारी पिता अनुज राम लवाहि काला का सुनील कुमार पिता ललन राम छत्तीसगढ़ सिलाजु, खुशबू कुमारी पिता स्व. कृष्णा पासवान बौलिया का लवकुश कुमार पिता शिवशंकर यूपी कोन डोमा, विशुनपुरा प्रखण्ड का मनीता कुमारी पुटुन भुइयां पिपरी खुर्द का मनोज कुमार पिता रघुवीर भुइयां दूधी टेड़ा, रिंकी कुमारी पिता अजय पासवान महुली खुर्द का चंदू पासवान पिता रामजीवन पासवान खरौंधी अरंगी, आरती कुमारी पिता रमेश भुइयां पिपरी कला का नागेंद्र भुइयां पिता विनोद भुइयां रमना कर्णपुरा, हरिहरपुर प्रखण्ड का छठनी कुमारी पिता मनदीप रजवार का पंकज कुमार रजवार पिता मुशन रजवार मझिगवां स्वण्डी, रानी कुमारी पिता भोला राम डुमरसोता का अरविंद राम पिता रामपति राम दारीदह, कुसुम कुमारी पिता श्यामबिहारी रजवार हरिहरपुर का सत्यनारायण रजवार पिता डोमन रजवार चटनियां कांडी, नगर उंटारी प्रखण्ड के खुशबू कुमारी पिता स्वर्गीय महेंद्र उराँव न्याखाड का सचिन उराँव पिता रघुनाथ उराँव भवनाथपुर कोनमंडरा , कुमारी काजल पिता उदय उराँव जंगीपुर का रमन करकेट्टा पिता नागो करकेट्टा का मतगड़ी भंडारिया,कुमारी सरिता पिता मंगरू भुइयां नगर कधवन का अखलेश कुमार पिता मंदीप भुइयां बारोलोटा डालटनगंज, कुमारी अंशू पिता राजकुमार राम भोजपुर नगर का प्रभात कुमार पिता राजकुमार राम नगर उंटारी, कुमारी पुष्पा पिता सुग्रीम राम सरहसताल का जीतेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय बुटन राम बहियार खुर्द रमुना, कुमारी रीना पिता हरिहर राम चितविश्राव नगर का मुंशी राम पिता जगदीश राम जाताजुआ विंढमगज, कुमारी प्रियंका पिता रवीन्द्र उराँव महुली नगर का शत्रुधन पन्ना पिता स्व केशव उराँव उलडंडा रामगढ़, प्रखण्ड रमुना कुमारी माया पिता विनोद राम गम्हरिया का अखलेश कुमार रवि पिता नरेश राम हैदरनगर, कुमारी अनिता पिता दुखहरण राम रमुना का बिपिन कुमार पिता राजेंद्र राम भूलही रेहला,कुमारी जीरा पिता प्रसाद उराँव बहियार काला रमुना का आनंद उराँव पिता विजय उराँव कदुआडीह चैनपुर, कुमारी रीमा पिता देवकुमार रजवार सपही रमुना का छोटू कुमार पिता भोला रजवार पतरिया।
Advertisement
शगुन के रूप में शादी जोड़ा को मिला वस्त्र आगामी 28 फरवरी को भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में नौसंमो सामाजिक संस्था के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर छठी बार होने वाली 51 गरीब बहनो की सामूहिक विवाह को लेकर रविवार को टाउनशिप स्थित अपने आवास पर विधायक भानु प्रताप शाही ने उपस्थित 51 जोड़ी गरीब कन्या एवं वर को शगुन के रूप में शादी जोड़ा वस्त्र प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित सभी 51 जोड़ी कन्याओं के माता पिता से कहा कि आप सभी दूल्हा दुल्हन को लेकर 27 फरवरी को ही टाउनशिप स्थित मेरे आवास पहुंचे ताकि रात्रि में पुरे विधान से 51 बहनो का मड़वा कार्यक्रम करेंगे, साथ ही मड़वा में सभी के खाना पीना एवं रहने का व्यवस्था किया जायेगा।
Advertisement
इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने पत्रकारो को बताया 2014 में लोगो ने क्षेत्र के गरीब असहाय बहनो का सामूहिक निःशुल्क विवाह कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव रखा था। 2014 से 2024 तक यह छठी बार गरीब बहनो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में 11 बहनो की सामूहिक शादी से इसकी शुरुआत की गई थी, तब से 2015 में 21, 2016 में 51 बहनो की शादी, 2017 में 51 बहनो की शादी, 2018 में 51 बहनो की शादी तथा 2019 में भी 51 बहनो की शादी सहित कुल 236 गरीब असहाय बहनो की शादी करा चूका हूँ। इस बार भी 51 मिलाकर कुल बहनो की सामूहिक शादी की संख्या 287 हो जायेगी। कहा कि अपने विस क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से कुल 1000 गरीब असहाय बहनो का शादी कराकर उनकी डोली अपने कंधो पर उठाने का मेरा लक्ष्य निर्धारित है।
Advertisement
कहा कि भवनाथपुर की इस धरती पर सामूहिक विवाह कराने का कई तात्पर्य और उद्वेश्य है। पहला तात्पर्य यह है, कि भवनाथपुर विस की धरती पर कोई भी अनाथ, गरीब असहाय बहन अपने आप को तब तक असहाय नही समझे जब तक उसका भाई भानु प्रताप शाही जिंदा है। दूसरा संदेश यह है, कि दहेज प्रथा के खिलाफ मुहीम बुगुल फूकेंगे। दहेजप्रथा को बढ़ावा नही देंगे, बेटी बोझ न बने इस उद्वेश्य से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि कोविड महामारी और मेरे भांजे प्रशांत व पिता लाल हेमेंद्र प्रताप शाही के निधन के चलते कुछ वर्ष सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्थगित रहा।बताया कि मैं जिस नौसंमो पार्टी में था, वहाँ भी सामाजिक कार्यक्रम करना सर्वोपरी था, और भारतीय जनता पार्टी में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम सर्वोपरि है।
Advertisement
कहा की समाज में रहने वाले सभी लोगो तथा जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए, समाज की बेटी को अपनी बेटी बहन के रूप में स्वीकार करनी चाहिए। सड़क सुरक्षा नियम का उड़ रहा है धज्जी पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बौजूद लोग सड़क सुरक्षा नियम का धजियां उड़ा रहे है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे है और कई लोगों की आकस्मिक निर्धन भी हो चुका है ।खास कर भवनाथपुर में लगाने वाले साप्ताहिक बाजार रविवार और बुधवार को सड़को पर तिपहिया चारपहिया वाहनों को क्षमता से अधिक सवारी लोड कर भेंड़ बकरी के तरह तेज रफ्तार में चलते सड़को पर देखा जा सकता है ।जबकि स्थानीय पुलिस के द्वारा साप्ताहिक वाहन जांच अभियान चलाया जाता है ।
Advertisement
और पकड़े गाय वाहनों को चालान भी किया जाता है ।फिर भी वाहन चालकों के अंदर भय नाम की चीज नही है ।रविवार को भवनाथपुर से मंडरा गांव की ओर जाते एक कमांडर गाड़ी पर क्षमता से अधिक सवारी लोड कर तेज गति से जाते देखा गया जिस पर लगभग 20से 25 सवारी लोड थे ।अगर समय रहते वैसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस करवाई नही करती है तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। घायल थाना क्षेत्र के सिंघिताली के असनाबांध यात्री शेड के समीप बीती रात्रि बाईक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें घायलावस्था में राहगीरों के द्वारा भवनाथपुर सी एच सी में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल युवको में खरौंधी थाना क्षेत्र के कूपा गाँव निवासी सुरन कुमार एवं जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है।
Advertisement
य चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है, कि उक्त दोनों युवक बाईक पर सवार होकर भवनाथपुर सी एच सी से अपने घर खरौंधी कूपा गाँव जा रहे थे, तभी सिंघिताली गाँव के असनाबांध यात्री के समीप मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे उक्त दोनों घायल हो गए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play