गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के अभाव मे एक महिला की मौत हो गई मीर्तिका पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के लोअर पांडू गांव निवासी बंधु विश्वकर्मा की पत्नी निर्मला देवी 40 वर्ष बताया गया है ।
घटना के संबंध में बंधु विश्वकर्मा ने बताया कि किसी आपसी बात को लेकर घर में आपस में नोक झोक हुई थी उसी बात से आक्रोशित होकर निर्मला देवी ने घर में रखे कीटनाशक खा लिया ,
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल मे लाया जहां इमरजेंसी में उपस्थित डॉ नौसाद ने उसे इलाज करने से मना कर दिया लेकिन उसके परिजनो ने काफी देर तक चिकित्सक को गुहार लगाते रहे लेकिन ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने मरीज के परिजनों को ये कहकर निकल गए कि उनका ड्यूट्टी खत्म हो गई है दूसरा चिकित्सक आएंगे तब इलाज होगा इसके बाद काफी देर तक महिला कीटनाशक खाने के बाद तड़पती रही लेकिन इतनी देर तक कोई चिकित्सक देखने तक भी नहीं आया इसके बाद उक्त महिला की मौत हो गई परिजनों ने बताया कि हुए बड़ी उम्मीद से पलामू को छोड़कर गढ़वा सदर अस्पताल में अपनी पत्नी को इलाज करने के लिए लाए थे लेकिन यहां चिकित्सक के लापरवाही के कारण निर्मला देवी की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है गढ़वा सदर अस्पताल में कीटनाशक खाए हुए महिला की इलाज नहीं होने पर गढ़वा उपायुक्त को दी गई थी सूचना
इस संबंध में उपयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार को सूचना दे दी गई है उन्होंने कहा कि डॉ टी पियूष को बेहतर इलाज के लिए मरीज के पास भेजा जा रहा है लेकिन मरीज के पास कोई चिकित्सक नहीं पहुंचे।