whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224457
Loading...


खबर मंजूषा

location_on गढ़वा access_time 10-Feb-24, 06:53 PM visibility 656
Share



खबर मंजूषा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी टीम गढ़वा :
मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के उप - प्रबंधक धीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंकर सुमन श्रीवास्तव, सचिव अरविंद प्रताप सिंह सेंगर,विशिष्ट अतिथि प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक राजमणि चौबे, विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया।कक्षा दशम के भैया- बहनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ने कहा कि आगे की पढ़ाई करने के लिए आपको कड़ी से कड़ी मेहनत करके नई मुकाम हासिल करने की जरूरत है,ताकि समय के साथ चला जा सके। इन्होंने भैया -बहनों की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के पास होने की शुभकामना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
विद्यालय प्रबंधकारनी के सचिव अरविंद प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि आप भैया - बहन निरंतर पढ़ाई को जारी रखें और आगे चुकी साइंस एंड टेक्नोलॉजी का समय है इसको ध्यान में रहकर आगे की पढ़ाई जारी रखने की जरूरत है।विद्यालय प्रबंधकरनी समिति के संरक्षक राजमणि चौबे ने कहा कि समय की मांग के अनुसार विद्या भारती विद्यालय आचरण ,चरित्र और भैया - बहनों का सार्वांगिक विकास करने के साथ आप सबों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण्यता हासिल करने की जरूरत है। ताकि समय के साथ आप ढल सके। विद्यालय के अध्यक्षशंकर सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि आप भैया - बहन मन लगाकर पढ़े ताकि आप भविष्य में भारत के भावी के कर्णधार, देश के भावी भविष्य और आप ही के कंधे पर देश का दिशा और दशा निर्भर करेगा ।
आप अच्छे से पढ़ाई करोगे तो भारत देश का मान सम्मान आगे बढ़ेगा। आशीर्वचन के रूप में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने बच्चो को टाइम मैनेजमेंट,माइंड मैनेजमेंट,रीजन मैनेजमेंट,मिशन मैनेजमेंट एवम लाइफ मैनेजमेंट ये पांच विषयों को बताया। आप भैया - बहन डॉक्टर एवं इंजीनियर बन सकते हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। आप इस विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए अभी से ही मन लगाकर पड़े और डॉक्टर इंजीनियरिंग तथा आईएएस, आईपीएस बनाकर सुदूर इलाके में भी विद्या का अलख जगाकर आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन बहन मांशी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति सदस्य गण पदाअधिकारी गण के साथ-साथ कक्षा दशम एवं नवम के भैया - बहन आचार्य,दीदी जी एवं समस्त कर्मचारी बंधु भी उपस्थित थे।
विज्ञान प्रदर्शनी भवनाथपुर डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ट शिक्षक ओ पी सिंह , जे एस तिवारी , बी बी साहू ,ब्रजेंद्र कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया । सभी बच्चों नेअपने-अपने मॉडल के विषय में उपस्थितअभिभावकों शिक्षकों,शिक्षिकाओ तथा अन्य साथियों को अवगत कराया ।इस मौके परबच्चों में काफी उत्साह देखा गया ।बच्चों को संबोधित करते हुए ओपी सिंह ने कहा की इस तरह के आयोजन से विज्ञान के प्रति बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है तथा नए-नए अन्वेषण के क्षेत्र में बच्चे अग्रसर होते हैं ।विज्ञान शिक्षक सूरज कुमार सिंह ने बच्चों को इस प्रदर्शनी से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी ।
एनके चौधरी ने उपस्थितअन्य बच्चों को भी इस तरह के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । राजीव कुमार प्रभात कुमार वैभव कुमार विश्वकर्मा आदिशिक्षकों की सहायता से बच्चों ने एक से बढ़कर एकमॉडल प्रस्तुत किया ।सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र इन सभी मॉडल्स में कक्षा 11वीं के युवराज के द्वारा निर्मित रोबोट रहा ।जिस रोबोट सेबच्चों नेअपने विद्यालय से संबंधित,अपने देश से संबंधित कई प्रश्न पूछे तथा वह रोबोट प्रश्न सुनते ही त्वरित उनका जवाब प्रस्तुत किया ।इस पूरे प्रदर्शनी कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार पांडे ने किया ।इस बीच विद्यालय के बच्चों तथा संगीत शिक्षक गणेश त्रिवेदी के द्वारा कई सुमधुर भजन भी प्रस्तुत किए गए ।
शिक्षक संजय राय एवं लालकमल द्विवेदी के द्वारा बच्चों के प्रत्येक मॉडल का ऑडियो वीडियो क्लिप बनाया गया तथा इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया ताकि अभिभावक भी देख सके । निर्देश बंशीधर नगर:- नगर उंटारी बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार ने निर्देश दिया है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा अब बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर अपने उपभोक्ता संख्या में जुड़वाना होगा। जिससे कि उपभोक्ताओं को अब मैसेज तथा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजी जाएगी। यह सुविधा मार्च से लागू हो जाएगी।जिससे कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल की रसीद नहीं मिलने की शिकायत अब नहीं रहेगी। बिजली उपभोक्ता बिजली विभाग के ऊर्जा मित्र तथा बिजली ऑफिस में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपने उपभोक्ता संख्या में जुड़वा ले।
ताकि सह समय बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिल सके तथा बिजली बिल का भुगतान सह समय हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 युनिट बिजली मुफ्त दि जा रही थी। झारखंड सरकार ने इसे बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया है अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त दी जाएगी मांग मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गढ़वा आगमन पर भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी मांग पत्र सौंपी है। सौंपे गए ज्ञापन में गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर में आधिगृहित भूमि पर प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांट एवं अन्य उद्योग स्थापित कराकर पलामू प्रमंडल वासियों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
रंजनी शर्मा ने मांग पत्र में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उल्लेख की है कि गढ़वा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूरी पर अवस्थित भवनाथपुर प्रखंड में लगभग 40 वर्ष पूर्व भारतीय इस्पात प्राधिकरण सेल के बोकारो स्टील प्लांट द्वारा एशिया का सबसे बड़ा क्रशर प्लांट स्थापित किया गया था। जो विगत 1991 ई. से बंद पड़ा हुआ है ! जबकि जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के अनुसार भवनाथपुर में 100 वर्षों तक उत्खनन योग चूना पत्थर और डोलोमाइट का पर्याप्त भंडार है। सेल प्रबंधन द्वारा यहां लगभग पांच हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर 12 हजार आवास, अस्पताल, पानी, बिजली, जलाशय, रोड, रेल, लाइट, बैंक व पोस्ट ऑफिस सहित 100 करोड़ रुपए से अधिक का सभी इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया गया है।
जो वर्षों से बेकार पड़ा है। साथ ही इस उद्योग समूह से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े इस राज्य व देश के पांच हजार से अधिक लोगों हैं । विदित हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट का पावर प्लांट की स्थापना के लिए शिलान्यास किया जा चुका है। जो अभी तक लंबित है। जिसका होना गढ़वा जिला सहित पलामू प्रमंडल वासियों के जनहित में अति आवश्यक है। उद्घाटन गढ़वा सदर अस्पताल में शनिवार को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा फाइलेरिया उलमुलन कार्यक्रम का जिला स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है।
फाइलेरिया हो जाने पर रोगी को अपने पूरे जीवनकाल में इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन समय-समय पर फाइलेरियारोधी खुराक लेते रहने से इस बीमारी के होने की संभावनाएं कम रहती हैं उन्होंने कहा कि 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत गढ़वा सीएचसी में लक्षित जनसंख्या 181809 लोगों को फाइलेरियारोधी दवा एल्बेंडाजोल एवं डीइसी की गोली खिलाई जाएगी उन्होंने कहा कि इसके लिए 184 बूथ बनाए गए हैं। जबकि 368 दवा प्रशासक लक्षित जनसंख्या को दवा की एकल खुराक खिलाया गया है उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों, स्वास्थ्य उप केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने बूथ पर दवा प्रशासकों द्वारा दवा की एकल खुराक खिलाई गई जबकि 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर दवा खाने से वंचित लोगों को दवा खिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि दवा प्रशासक अपने सामने ही दवा खिलाएंगे। किसी को घर ले जाने के लिए दवा नहीं दिया जायगा उन्होंने बताया कि खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है। इसमें एक वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलानी है उन्होंने कहा कि एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को सिर्फ एल्बेंडाजोल की आधी गोली पानी में घोल कर देनी है। वहीं दो वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को एल्बेंडाजोल की एक गोली देनी है। जबकि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीइसी की एक गोली देनी है। वहीं छह से 14 वर्ष उम्रवालों को डीइसी की दो गोली तथा उससे अधिक उम्रवालों को डीइसी की तीन गोली देनी है उन्होंने कहा कि दवा बिल्कुल सुरक्षित है।
कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हालांकि विभिन्न स्थानों में रैपिड रिस्पांस टीम तैनात रहेगी, जो दवा खाने से किसी को परेशानी होने पर तुरंत इलाज किया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए 37 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं उन्होंने कहा कि फाइलेरियारोधी दवा का एकल खुराक खाएं एवं दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरुक करें ताकि वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके इस मौके पर गढ़वा सदर अस्पताल की उपाधीक्षक हेरन चंद्र महतो डॉक्टर पुष्पा सहगल डॉ टी पीयूष मलेरिया सलाहकार अरविंद द्विवेदी शहीद कई लोग उपस्थित है ।  बैठक शनिवार को ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा के सभी पदाधिकारीगण का एक बैठक अध्यक्ष शैलेश नंदन सिंहा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष नित्यानंद गुप्ता के दलेली स्थित आवास पर किया गया जिसमें मुख्य रूप से अपने टीम में और पदाधिकारी गण को शामिल करने का निर्णय लिया गया l इस बैठक में मुख्य रूप से शाखा सचिव अजय प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, इसी मेंबर राम बहादुर साह, उपाध्यक्ष नित्यानंद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार सचिव जावेद अहमद, अवध किशोर चौबे, दिवाकर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे l बैठक भाजपा डंडा मंडल के भिखही पंचायत के बोंगासी में बुथ संख्या 302 पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया।
साथ ही दिवार लेखन किया गया जिसमें कमल का फुल बनाकर एक बार फिर से मोदी सरकार दीवार पर लिखा गया। कार्यक्रम के दौरान बुथ संख्या 302 के प्रवासी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश तरक्की का नया इतिहास रचा है मोदी सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है आयुष्मान भारत योजना, विश्वकर्मा योजना, श्री अन्न योजना, सहित अन्य कई योजना जनहित में चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में धारा 370, अयोध्या राम मंदिर, सहित पूरे देश में विकास का ऐतिहासिक कार्य किया गया है । डंडा मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
भाजपा मोदी सरकार के विकास कार्य के दम पर चुनाव मैदान में आ रही है मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है युवाओं का रुझान भाजपा की तरफ तेजी से बढ़ा है गांव चलो अभियान कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव नेता कार्यकर्ता पहुंच रहें हैं कार्यक्रम के माध्यम से समाजिक कार्यकर्ता एनजीओ बुथ कार्यकर्ता सहित अन्य विभिन्न लोगों से सम्पर्क किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रमणि धर दुबे डंडा मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी महामंत्री नंदु चौधरी बुथ अध्यक्ष संतु चौधरी भाजयुमो मंडल मनोज कुमार चौधरी बिरेन्द्र साव राहुल कुमार सुरेन्द्र चौधरी प्रहलाद तिवारी रामनाथ ठाकुर श्याम बिहारी तिवारी रितेश कुमार ललू कुमार नारद उपाध्याय निर्मल उपाध्याय धर्मदेव ठाकुर आशुतोष उपाध्याय आनंद उपाध्याय शिवम तिवारी अनिल पाण्डे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play