गढ़वा :
शहर के अशोक विहार गढ़वा स्थित एस एन इंटरनेशनल स्कूल का 11वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाध्यापिका,एवं शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इ
स अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक एस के उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय की स्थापना आज ही के दिन 10 फरवरी 2014 को की गई थी पिछले 10 वर्षों की विद्यालय की यात्रा काफी सराहानीय रही है यहां अध्ययन किए हुए बच्चे आज अपने-अपने जगह पर अच्छा कर रहे हैं। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाना है जो भी बच्चे विद्यालय द्वारा बताए गए मार्ग पर चलेंगे वह निश्चित रूप से अच्छे पद पर पहुंचने में कामयाब हो जाएंगे ।
प्रधानाध्यापिका ममता उपाध्या ने कहा की हमरा उदेश्य बच्चों को आई.ए.एस.व आई.पी.एस बनाना है इसके लिए सभी तरह का माहौल त्यार किया गया है।आगे विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इसके तहत आरोही यशश्वि ग्रुप के द्वारा टुकुर टुकुर गाने पर आलिशा आराध्या ग्रुप के द्वारा ओहो ओहो गाने पर साक्षी श्रेया ग्रुप के द्वारा लहरा के बलखा के गाने पर ईशानी प्रियंका ग्रुप के द्वारा नगाड़े संग ढोल बजे गाने पर विहान व ग्रुप के द्वारा गलती से मिस्टेक गाने पर अंशु आराध्या ग्रुप के द्वारा गुलाबों जरा इत्र गिरा दो गाने पर अंकुश शिवंश ग्रुप के द्वारा अजिमो शान शहंशा गाने पर नृत्य प्रस्तुति की गयी। जबकि एबल,शिवंश राज, अंकुश, शुलु सिंह, इकरा आफिया, आरव के द्वारा कविता पाठ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता उपाध्या, शिक्षिका श्वेता कुमारी, शालिनी कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, बेबी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।