भवनाथपुर :
सिंदुरिया पंचायत के घाघरा विद्यालय में शुक्रवार को अचानक आधा दर्जन छात्र की तबियत खराब होने से विद्यालय में अफरा तफरी का महोल उत्पन हो गई ।

सभी बीमार छात्र को भवनाथपुर समुदाय स्वास्थ केंद्र में ईलाज के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक रंजन दास के द्वारा पूरी टीम को लगाकर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है ।अभी सभी छात्र की तवियत ठीक बताया जा रहा है ।बीमार छात्र में पूजा कुमारी ,सिवानी कुमारी ,पूनम कुमारी ,सोनाली कुमारी सहित ने बताया की स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद क्लास में अचानक चक्र और बोमेटिक होने लगा तो कुछ लोगो को सीना में दर्द के साथ बेहोश भी होने लगे विद्यालय में शिक्षको द्वारा तुरंत 108 पर फोन से सूचना दी गई ।

इसके बाद सभी को ईलाज के लिए भेजा गया ।इस बारे में चिकित्सक रंजन दास ने बताया की सभी का इलाज किया जा रहा है संभवतः मौसम परिवर्तन के कारण बच्चो की तबियत खराब हो सकती है ।घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी अपने अपने बच्चों के हालत की जानकारी के लिए ।