मझिआंव :
मझिआंव अंचल के नये अंचल पदाधिकारी शंभू राम के द्वारा शुक्रवार को अंचल कार्यालय में योगदान दिया गया। तथा बीडीओ शतीश भगत से सीओं का प्रभार लिया। जानकारी देते हुए बीडीओ शतीश भगत ने बताया कि सीओं राम जी प्रसाद गुप्ता का स्थानांतरण होने के बाद वे अंचल में सीओं के प्रभार में थे, जिसे नये सीओं शंभू राम के द्वारा योगदान के बाद वे अंचल के प्रभार शंभू राम को सौपा। योगदान के बाद शंभू राम ने सभी अंचल के कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मिल कर आंचल का कार्य नियम संगत करेंगे ,ताकी ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।इस मौके पर प्रधान सहायक संतोष कुमार दुबे , सीआई राम रक्षा सिंह, पूर्व सीआई धनलाल उरांव,राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार, अंचल अमीन राजाराम मेहता सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित थे।