मझिआंव :
:
पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)एवं अधिकार मंच के संयोजक असर्फी चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मझिआंव में प्रेस वार्ता किया । जिसमें जानकारी देते हुए बताया कि मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को होने वाला कार्यक्रम के स्थल परिवर्तन की जानकारी दी।और कहा कि पूर्व में शिवजी मैदान में कार्यक्रम होना निश्चित हुआ था लेकिन अनुमंडल कार्यालय मेदिनीनगर द्वारा स्थान परिवर्तन कर बारा लोटा हाउसिंग कालोनी मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्री चंद्रवंशी ने सभी ओबीसी समाज के लोगों से निर्धारित तिथि पर 11फरवरी को शिवाजी मैदान में नही जाकर बारालोटा हाउसिंग कालोनी मैदान में आने की अपील की है ,इस मौके पर शंकर प्रताप विश्वकर्मा,बिजय चंद्रवंशी,आनंद विश्वकर्मा, बिरेन्द्र चंद्रवंशी,अशोक पाल, पिंकू सोनी एवं मैनुदिन अंसारी उपस्थित थे।