गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मंडरा गांव मुरलीधर दुबे की पत्नी सोनम देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुई उससे आक्रोषित होकर सोनम ने कीटनाशक खा ली। स्थिति बिगड़ने पर उसे भवनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गढ़वा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया उधर घटना में मृतका के माके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।