गढ़वा : शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट आर के रामासाहु सीएम ऐसोई गढ़वा में आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का औचक निरीक्षण प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रम्भा चौबे, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एडमोंन कच्छप एवं प्रखण्ड साधनसेवी नागेन्द्र पाण्डे के द्वारा किया गया.
साथ में विद्यालय के प्राचार्य -सह-केंद्राधीक्षक राजाराम पासवान,डिप्टी केंद्राधीक्षक सुशील कुमार,दंडाधिकारी दीपक मिश्रा,पर्यवेक्षिका रेखा मिंज आदि उपस्थित थे. निरीक्षण के पश्चात प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने इस विद्यालय में आयोजित परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त बताया एवं प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.साथ ही प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि "बिना केंद्राधीक्षक की अनुमति के अवकाश अमान्य होगा." बताते चलें कि इस परीक्षा केन्द्र पर SSJS नामधारी कॉलेज गढ़वा एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के छात्र-छात्राये वार्षिक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही हैं. आज की परीक्षा में कुल 962 छात्र/छात्राये उपस्थित थे.