whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057690 readers visited
Loading...

Advertisement

सभी जरूरतमंदों को मिलेगा अबुआ आवास, कोई भी जरूरतमंद नहीं रहेंगे वंचित : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-24, 05:37 PM visibility 689
Share



सभी जरूरतमंदों को मिलेगा अबुआ आवास, कोई भी जरूरतमंद नहीं रहेंगे वंचित : मिथिलेश ठाकुर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का गढ़वा में शनिवार को पहली बार आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन गढ़वा से ही अबुआ आवास योजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री यहां पलामू प्रमंडल के 19903 अबुआ आवास योजना के लाभुकों का प्रथम किस्त की राशि जारी करेंगे। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का मां गढ़देवी की धरती पर गढ़वा में पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। झामुमो के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को बेहतर एवं भव्य बनाने में लगे हुए हैं। यहां सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के सर्वमान्य नेता हेमंत सोरेन का सपना था कि सभी गरीबों के सर पर अपना छत हो।
Advertisement
इस सपने को साकार करने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गढ़वा आ रहे हैं। आगामी तीन वर्षों में सभी गरीबों के सर पर छत का सपना पूरा हो जाएगा। गढ़वा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देंगे। साथ ही प्रथम किस्त की राशि भी जारी करेंगे। यहां आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम में पलामू जिला के 13600, गढ़वा जिला के 10003 तथा लातेहार जिला के 5300 लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को निश्चित रूप से अबुआ आवास योजना का लाभ मिलेगा। कोई भी योग्य लाभुक वंचित नहीं रहेगा। इस कार्य का निष्पादन बिल्कुल पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है।
Advertisement
इसके लिए किसी भी जरूरतमंद लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अबुआ आवास की क्रमवार प्राथमिकता सूची बना ली गई है। अगले वित्तीय सत्र में मार्च के बाद पुनः अन्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना साकार करने के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भेदभाव पूर्ण नीति के कारण झारखंड सरकार ने अपने राज्य में सभी जरूरतमंद गरीबों को राज्य सरकार की ओर से आवास देने का संकल्प लिया है। इसे आगामी तीन वर्षों के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के गढ़वा आगमन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play