whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057771 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 08-Feb-24, 08:18 PM visibility 671
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : विधायक ने किया मझिआंव,बरडीहा में सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के अलग-अलग दो स्थानों पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का विशेष मरम्मती का शिलान्यास नारियल फोड़कर कर किया।जिसमें मझिआंव प्रखंड के बिछी में 2 करोड़ 75 लाख 47 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा।जो बोदरा से कोल्हुआ तक बनेगा ,वहीं दुसरा मझिगांवा से बरछा बांध होते हुए लावाचंपा तक 5.10किलोमीटर सड़क का विशेष मरम्मती 3 करोड़ 89 लाख 94 हजार रुपए की लागत से बनवाया जाएगा। शिलान्यास के उपरांत विधायक श्री चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने मंत्री काल से लेकर विधायकी काल अभी तक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड को चौमुखी विकास किया है।
Advertisement
उन्होंने योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि मझिआंव- ऊंटारी रोड कोयल नदी पर पुल का निमार्ण करवाया , अब दुसरा पुल नगर पंचायत के बकोईया एवं करकट्टा कोयल नदी में पुल का निर्माण करवाने की बात कही है ।वही बिजली -पानी सड़क, तथा बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए स्कूल- कॉलेज खुलवाया जो गरीब छात्र घर से खाकर स्कूल कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी को कंबल वितरण करने एवं चार टोकरी मिट्टी डाल देने से जनता को कोई भलाई होंने वाला नहीं है।जनता सब जान चुकी है एवं जाग चुकी है,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्ग समुदाय के लोगों कों पेंशन, शौचालय ,आवास सभी को राशन कार्ड एवं सभी को ₹5 लाख तक नि :शुल्क ईलाज कराने के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाया सहित अन्य सुविधा दी है।
Advertisement
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शक्ति के रुप में अवतार लिये हैं जो सभी जनता को भलाई चाह रहे हैं।चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को हर हाल में जीत दिलाए ताकी चहुंमुखी विकास हो सके । ईस मौके पर भारत सरकार के सलाहकार भोला चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन,जिपस अर्चना प्रकाश,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नाथ दुबे, डा: रघुनाथ सिंह,विधायक प्रतिनिधि संयम सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि प्रेमशंकर दुबे,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव,संजय यादव, सुदामा चौधरी ,जयराम ठाकुर, वेद प्रकाश,पथ निर्माण के कनीय अभियंता सरयु राम, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह,लक्ष्मण सिंह कृत नारायण सिंह, सहित दोनों प्रखंड के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
कांग्रेस छोड़ कई लोगों ने भाजपा की थामी दामन बरडीहा प्रखंड के लावा चंपा स्कूल परिसर में सड़क का शिलान्यास का आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के दामन छोड़कर आठ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की दामन थामी। जिसमें कुसुमिया दामर गांव निवासी पुजैल अंसारी, जाकिर अंसारी, सलीम अंसारी, गुलाम सरवर अंसारी, हसन अंसारी, कसीमुद्दीन अंसारी, नसीम आलम, गुलाम रब्बानी अंसारी का नाम शामिल है। सभी भाजपा में आए लोगों को विधायक श्री चंद्रवंशी के द्वारा माला पहनाकर भाजपा में शामिल करते हुए स्वागत किया। विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मोदी के चहुमुखी विकास कार्य को देखते हुए एवं उनके आस्था में विश्वास करते हुए लोग सभी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं ,जो काफी खुशी की बात है।
Advertisement
सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है। किशान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने आठ सुत्रीय मांग पत्र सौंपा : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनने वाला विशेष पथ मरमति कार्यक्रम के दौरान बिछी में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के द्वारा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को आठ सूत्री मांग पत्र सौपा: जिसमें ओबरा मुख्य पथ से लेकर सेमरा खाड़ी होते हुए बिछी तक पथ निर्माण कराने, बोदरा मुखपत से होते हुए कामत मदरसा तक पीसीसी पथ निर्माण, इमलिया टिकर मुख्य पथ से लेकर वीर नाथ तक पथ निर्माण, बिछी दुर्गा मंदिर के पास गाडॅवाल, सहित 8 सूत्री मांग पत्र देकर कारवाई की मांग की है काली मंदीर का छट्ठा वार्षिक महोत्सव मनाया गया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के मेला घाट के समिप काली मंदीर का छट्ठा वार्षिक उत्सव महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में बुधवार को मनाया गया।
Advertisement
सुबह से ही काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, पूजा अर्चना के बाद मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर के पुजारी विनय पाठक के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराया गया,तथा महिला श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक यह भंडारा चलता रहा ,जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद लिया।मौके पर काली मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पवन जायसवाल , उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार ,सचिव दीपक माली,कोषाध्यक्ष राहुल सोनी, युवा समाज सेवी मारुत नंदन सोनी, मां काली सेना के सेना प्रमुख वीरेंद्र प्रसाद, संजय जायसवाल, भरत साव,मन्नू सिंह, सन्नी चंद्रवंशी, अमित वर्मा, पिंटू कुमार,अंश राज सोनी ,विजय जौनशन ,उदय जौनशन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Advertisement
लोग उपस्थित थे। बरडीहा में धरना प्रदर्शन 9को बरडीहा प्रखंड में अबुआ आवास योजना में भारी अनिमियतता को लेकर 9 फरवरी को राजद के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए बरडीहा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने बताया कि लाभुकों से रिश्वत लेकर, अयोग्य लाभुकों को आवास दिया जा रहा है,तथा हकीकत में घर विहिन को आवास नहीं मिल पा रहा है।साथ ही ब्लॉक के भ्रष्ट कर्मचारियों के मिली भगत से अबुआ आवास गरीबों को नहीं दिया जा रहा है।इसि मामले को लेकर बरडीहा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें भ्रष्ट कर्मचारियों पदाधिकारी एवं विचौलिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी लिखित सूचना उपयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड सा अंचल पदाधिकारी को दे दी गई है।
Advertisement
इस धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पदाधिकारी को सबक सिखाने की बात कही है ।अगर इससे भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह आगे भी आंदोलन तब तक लगातार जारी रखेंगे ,जबतक गरीबों को न्याय नहीं मिल जाता। बताते चलें कि बरडीहा प्रखंड में सरकार के द्वारा चलाए गए घर विहिन लोगों को अबुआ आवास दिया जा रहा है, जिससे कोई भी गरीब घर के अभाव में परेशान न हों ,पर यहां पर एक से बढ़कर एक अबुआ आवास में रिश्वत लेने की फोन द्वारा किया गया बात चित जिसमें पैसे के बिना किसी को भी यह आवास नहीं मिलने की बात सामने रीकौडिंग आई है। ।अब देखना यह है कि इसपर पदाधिकारीयों के द्वारा कितना कारवाई किया जाता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play