whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058738 readers visited
Loading...

Advertisement

बिशुनपुरा थाना में की गई शिवलिंग की स्थापना,हर-हर महादेव के नारों से गुंजा थाना परिसर

location_on बिशुनपुरा access_time 08-Feb-24, 07:26 PM visibility 744
Share



बिशुनपुरा  थाना में की गई शिवलिंग की स्थापना,हर-हर महादेव के नारों से गुंजा थाना परिसर


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : बिशुनपुरा थाना परिसर में शिव मंदिर के शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीनदिवसीय पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य शवकेश धर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन वेदी निर्माण कराया गया तथा दूसरे दिन बेदी पूजन , भगवान शिव का जलाधिवास , अन्नाधिवास कर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिवलिंग को इलाके के पांच मंदिरों की परिक्रमा कराया गया जिसमें नर्मदेश्वर मंदिर कोचेया से वंशीधर नगर मुख्य मार्ग होते हुवे हनुमान मंदिर पिपरीकला , मां अष्टभुजी मंदिर कमता से गांधी चौक होते हुवे पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर से होकर बिशुनपुरा का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर स्थित हनुमान मंदिर सहित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
Advertisement
वही तीसरे दिन वेदी पूजन भगवान का प्राण प्रतिष्ठा , जलाभिषेक तथा हवन पूर्णाहुति , आरती व विसर्जन के साथ महाप्रसाद के साथ वितरण किया गया। वही मुख्य जजमान पीएसआई अजीत कुमार गिरी ने सपरिवार भगवान विष्णु मंदिर में विधीवत पूजा अर्चना करते हुए समस्त प्रखंड वासियों विकास एवं थाने के अंतर्गत आने वाले एरिया में शांति की कामना भी की। साथ ही शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बने। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु,ओम नमः शिवाय, जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। कार्यकर्म में नगर बंसीधर डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रत्न कुमार सिंह व आसपास के विभिन्न थानों से थाना प्रभारी तथा पुलिस बल मौजूद थे। वही विसुनपुरा थाना के पीएसआई विक्रम सिंह,संजय महतो, अवधेस उपध्याय,राधे श्याम पांडेय , व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,नवल किशोर गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव , सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play