गढ़वा :
डीसी गढ़वा" नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डीसी गढ़वा के आधिकारिक फेसबुक आईडी के फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है।
उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय को पत्र लिखकर उक्त मामला में संलिप्त अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करने एवं आरोपी को ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से डीसी गढ़वा नाम से यह फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय है। जिसके प्रोफाइल में एक महिला की तस्वीर लगी है।