whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055044 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ओबीसी का आबादी राज्य में 55% है तो उनका आरक्षण 14% ही क्यों? सरकार इसका जवाब दें:अजय मेहता

location_on गढ़वा access_time 04-Feb-24, 05:12 PM visibility 674
Share



ओबीसी का आबादी  राज्य में 55% है तो उनका आरक्षण 14%  ही क्यों? सरकार इसका जवाब दें:अजय मेहता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुसूजाति,जनजाति का आरक्षण आबादी के अनुपात में 10% और 26 प्रतिशत है वही ईडब्ल्यूएस जातियों का आरक्षण अपनी आबादी से ज्यादा 10% है तो फिर ओबीसी का आबादी राज्य में 55% है तो उनका आरक्षण 14% ही क्यों? सरकार इसका जवाब दें. उपरोक्त बातें आज गढ़वा के डांड़ों नदी तट मेलोडी संगम में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला के तत्वाधान में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित 52% हिस्सेदारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अजय मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि देश में जल्द जातीय जनगणना हो और उसी के अनुरूप देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों यथा सेना के उच्च पदों, सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति, सड़क भवन निर्माण के ठेकों में, सप्लाई, डीलरशिप मानिंग, उत्पाद विभाग, आउटसोर्सिंग और परिवहन पार्किंग मीडिया यूनिवर्सिटी लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद इत्यादि में जनसंख्या अनुपात में हिस्सा (प्रतिनिधित्व) मिले तभी ओबीसी समुदाय का मुकम्मल सामाजिक न्याय मिल पाएगा और इनके मानव संसाधन का देश हित में समुचित इस्तेमाल हो पाएगा।
Advertisement
ऐसा करने से ही आर्थिक और सामाजिक विषमता का खात्मा हो पाएगा और देश मजबूत होगा।प्रदेश संगठन महासचिव शशि भूषण मेहता ने कहा झारखंड सरकार अभिलंब जातीय सर्वेक्षण करें और ओबीसी को नगर निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित करें। उत्तरी छोर नागपुर प्रमंडल प्रभारी भुवनेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार राज्य में स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय का गठन करें। ओबीसी हिस्सेदारी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए गढ़वा जिला संयोजक मनीष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लगातार संघर्षों का परिणाम है कि राज्य सरकार शहरी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण हेतु राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की है इसके लिए राज्य सरकार को साधुवाद है।
Advertisement
मंच संचालन यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र यादव मौके उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल सह प्रभारी आरिफ अंसारी, अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर परिषद प्रतिनिधि संतोष केसरी, चंद्रवंशी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष स गढ़वा जिला अध्यक्ष श्री शनि चंद्रवंशी, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन गढ़वा जिला रविंद्र जायसवाल, यादव महासभा युवा जिला अध्यक्ष सोनू यादव, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार गुप्ता युवा समाजसेवी रतन केसरी आकाश केसरी मुकेश कुमार गुप्ता सूरज कुमार लखन प्रसाद गुप्ता कुंदन चंद्रवंशी मनोरंजन प्रसाद दयाशंकर जायसवाल राम पूर्व जिला परिषद सदस्य भजन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता टिंकू गुप्ता दिनेश मेहता अशोक मेहता विनय मेहता आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play