whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054895 readers visited
Loading...

Advertisement

परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है अभाविप : प्रिन्स

location_on गढ़वा access_time 04-Feb-24, 05:06 PM visibility 666
Share



परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है अभाविप : प्रिन्स


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजकल सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षा का मौसम चल रहा है। तब यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त किया जाए। जब छात्र परीक्षा कक्ष में मुक्त मन से एग्जाम पेपर लिख पाएंगे तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। अभाविप कांडी के नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि वैसे तो जीवन एक परीक्षा है, लेकिन जब कोई छात्र परीक्षा शब्द सुनता है तो मानों उसके होश उड़ जाते हैं। बच्चे आनंद से बिना किसी घबराहट के परीक्षा दे पाएं इसकी जवाबदेही हम सभी की है। उन्होंने 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को लगन के साथ बेहतर तरीके से परीक्षा देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े होने के नाते मुझे आप सभी से सफलता और अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा है।
Advertisement
परीक्षा आपको अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प दिखाने का एक अच्छा अवसर होता है परन्तु एक बात मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि आपकी प्रतिभा को परीक्षा द्वारा नहीं मापा जा सकता है, लेकिन आपका परिश्रम आपके द्वारा प्राप्त अंकों से परिलक्षित होता है। आपको खुद पर पूर्ण विश्वास करना चाहिए और चुनौतियों से डरने की आवश्यकता नहीं है। यह परीक्षा आपके शैक्षणिक ज्ञान के साथ-ही-साथ आपके धैर्य, एकाग्रता, समय प्रबन्धन और साहस का परीक्षण है। बिना हड़बड़ाहट के शांतचित्त होकर प्रश्नपत्र के आलोक में ही उत्तर देने हैं। जीवन के प्रत्येक चरण में हम सभी को विभिन्न परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है जो छात्र जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। आप सभी परीक्षा से पूर्व और परीक्षा हाल में अपने धैर्य और साहस को कम ना होने दें सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी।
Advertisement
परीक्षा आपकी सफलता का पहला पायदान है आप सब इसका सफर एक निश्चित प्रबंधन की रणनीति के साथ तय करें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play