whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27837610
Loading...


मंत्री ने डीसी को दिया सर्वे कराकर जिले के जर्जर सड़कों के मरम्मती कराने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 01-Sep-20, 08:44 PM visibility 666
Share



						मंत्री ने डीसी को दिया सर्वे कराकर जिले के जर्जर सड़कों के मरम्मती कराने का निर्देश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा की जर्जर सड़कों के अब बहुरेंगे दिन गढ़वा : पेयजल स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर का माने तो गढ़वा की जर्जर हो चुकी सड़कों के अब दिन बहुरने वाले हैं। क्योंकि उन्होंने तमाम सड़कों का सर्वे कराकर उपायुक्त गढ़वा को मरम्मती कराने का निर्देश दिया है। ऑप्शन के रूप में मनरेगा योजना का भी हवाला दिया गया है कि मनरेगा से सड़कों की मरम्मती होगी। मंत्री के दावे में कितना दम है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिलहाल गढ़वा के लिए यह राहत भरी खबर है कि जर्जर हो चुकी सड़कों पर मंत्री की नजर है। मंत्री के मीडिया सूत्रों से जो रिलीज जारी किया गया है उसके अनुसार झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को सभी खस्ताहाल सड़कों का सर्वे कराकर मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।
मंत्री श्री ठाकुर ने ट्विटर पर मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी को ट्वीट कर एवं पत्र भेज कर शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे पाये गए। जिससे लोगों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीणों ने दूरभाष पर सड़कों की मरम्मती कराकर आवागमन योग्य बनवाने का आग्रह किया है। मंत्री ने डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल सभी सड़कों का सर्वे कराकर मनरेगा के तहत इसकी मरम्मती कार्य कराना सुनिश्चित करें। ताकि श्रम सृजन के साथ साथ लोगों का आवागमन भी सुलभ हो सके। डीसी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि जिले की अधिसंख्य सड़कों की स्थिति बरसात में काफी जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों पर पैदल चलना ही मुश्किल हो गया है। मंत्री ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों का सर्वे कार्य पूर्ण होते ही मनरेगा योजना से तत्काल इनकी मरम्मती कराई जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play