whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264130
Loading...


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में रंका के दूधवल पंचायत में पहुंचे मंत्री मिथिलेश ने कहा जहां कभी नक्सलियों का लगता था कैंप, वहां पहुंच रही हैं सरकार

location_on गढ़वा access_time 28-Nov-23, 06:07 PM visibility 657
Share



सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में रंका के दूधवल पंचायत में पहुंचे मंत्री मिथिलेश ने कहा
जहां कभी नक्सलियों का लगता था कैंप, वहां पहुंच रही हैं सरकार


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के दूधवल पंचायत के नगारी गांव में 28 नवंबर को आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पहुंचे. छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जानेवाला इस सुदूरवर्ती गांव में पहली बार पहुंचे जनप्रतिनिधि का लोगों ने ढोल मांदर एवं झूमर नृत्य के साथ फुल बरसाकर स्वागत किया. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के द्वार तक प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भेज रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि एक समय इस क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग भी आने से कतराते थे परंतु सरकार के सकारात्मक रवैए ने भटके हुए लोगों को भी मुख्य धारा से जोड़ दिया है. सरकार की नीतियों का प्रतिफल है कि सूदूरवर्ती गांव में प्रशासन निर्भीक होकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने की नीयत से कैंप लगा रही है. इस कार्यक्रम से वैसे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा जो प्रखंड और जिला का चक्कर लगाने में असमर्थ रहते हैं या उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं होती है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगा तथा प्रखंड में हावी रहने वाले बिचौलियों से भी लोगों को निजात मिलेगा. पिछले वर्ष इसी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से 368 नए लोगों को पेंशन स्वीकृत हुआ था और लगभग 350 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त हुआ था. ऐसे ही अनेक विभाग के योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा. केंद्र सरकार के भेदभाव के कारण राज्य की जनता को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा था लेकिन राज्य सरकार ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अबुआ आवास योजना प्रारंभ की है जिसके तहत प्रथम वर्ष ढाई लाख राज्यवासियों को इसका लाभ दिया जाना है. मंत्री मिथिलेश ने पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत के जागरूक लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वैसे लोग जिन्हें योजनाओं को प्राप्त करने में जानकारी का अभाव है उन्हें सहयोग कर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार झारखंडियों की भावना के अनुरूप काम कर रही है जिसे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. उन्होंने पंचायत वासियों को बताया कि सिर्फ आपके दुधवल पंचायत में सरकार की 30 करोड़ की योजना चल रही है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि पूरे विधानसभा में और राज्य स्तर पर कितने विकास का कार्य धरातल पर उतर रहे होंगे. कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने विभिन्न ग्राम वासियों के बीच परी संपत्तियों का वितरण किया. वन विभाग से ले गए फलदार पौधे का विवरण किया गया. कार्यक्रम को 20सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जीप सदस्य प्रमिला देवी, प्रमुख हेमंत लकड़ा, मुखिया इजहार अंसारी, पंचायत समिती सदस्य मुमताज अंसारी, नूरजहां खातून, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली, अंचलाधिकारी, LRDC, प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मौके पर प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला सचिव मनोज ठाकुर, प्रखंड सचिव इरफ़ान अंसारी, युवा अध्यक्ष दिपक सोनी, विधायक प्रतिनिधि अनिल चंद्रवंशी, पप्पू यादव, शंभू यादव आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play