गढ़वा : विकासशील इंसान पार्टी का निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार के मुकेश सहनी का आगमन एक दिसंबर को डंडा प्रखंड के छपरदगा गांव स्थित रजई विजय के मैदान में अपराह्न 11:00 बजे होगा इसकी जानकारी मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राजकुमार चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी प्रदेश सचिव मनदीप मल्लाह ने संयुक्त रूप से मंगलवार को दुलारी होटल में प्रेस वार्ता कर दी ।
उन्होंने बताया कि बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश में आरक्षण संकल्प यात्रा चल रही है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में आरक्षण संकल्प यात्रा में गढ़वा पलामू के निषाद समाज के सभी उपजातियां काफी संख्या में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का आरंभ 25 जुलाई 2023 में किया गया था इस यात्रा के फहद बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के लगभग 80 जिलों में 135 दिनों की लगातार यात्रा पूर्व मंत्री मुकेश साहनी कर रहे हैं इसमें समाज के हक और अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं पार्टी का सुप्रीमो का उद्देश्य है कि तीनों राज्यों में निषादों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के द्वारा आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं गठबंधन नहीं तो वोट नहीं के के नारे के साथ समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री मुकेश साहनी हेलीकॉप्टर के द्वारा गढ़वा पलामू में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि निषाद समाज के यह ऐतिहासिक जनसभा रहेगा इस मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष भरदुल चौधरी गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उत्तम चौधरी डंडा प्रखंडअध्यक्ष शैलेश मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।