सगमा : प्रखंड मुख्यालय के कटहर कला पंचायत सचिवालय के प्रांगन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुखिया कलावती देवी की अध्यक्षता में एवं बीडीओ सत्यम कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 1 करोड 25 लाख रुपये की योजना की योजना एवं ऋण ऑन द स्पॉट स्वीकृत की गयी जिसमें लघु उद्योग योजना के तहत 49 लख रुपए की योजना की सांकेतिक चेक मुखिया व बीडीओ ने दिया ।
जिसमें जेएसएलपीएस के सखी मंगल के सदाबहार आजिविका सखी मंगल को 24लाख एवं प्रगति आजीविका सखी मंगल को 15 लाख 20000 हजार गुलाब आजीविका सखी मंगल को 3 लाख 50000 हजार रुपए का ऋऊ वितरण किया गया.वही लघु कुटीर उद्योग विभाग से 932600 के रुपये के सांकेतिक चेक वितरण किए गया. वहीं मनरेगा योजना के तहत 40 लख रुपये की लागत से ऑन द स्पॉट 10 कुप योजना की सुकृति दिया गया.वहीं 15वीं वित्त की तीन योजना करीब आठ लाख रुपये की सुकृति दिया गया. वही पांच जॉब कार्ड 11 कंबल सर्वजन पेंशन योजना 5 आधार कार्ड 18 योजनाओं की आयोजित जनता दरबार में सुकृति दी गयी. जनता दरबार में कुल 1200 आवेदन दिए गये जिसमें सबसे अधिक अबूआ आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित योजना का आवेदन दिया गया. सभी आवेदन के साथ आवेदक को रिसीविंग दिया गया. जनता दरबार में बीडीओ सत्यम कुमार ने कहा की सरकार का उद्देश्य है की जनता की मूलभूत समस्या उनके पंचायत में जाकर उनकी समस्या को सुनना और प्रखंड स्तर पर समाधान होने वाली समस्याओं को आन द स्टॉप समस्या का समाधान करना ही हम लोगों का उद्देश्य है. इसी उद्देश्य को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत में बारी-बारी से निर्धारित समय पर जनता दरबार आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रखंड के सभी ग्रामीण अपनी अपनी समस्या लिखित रूप में दे सकते हैं.जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख अजय प्रसाद गुप्ता।