whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219891
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 27-Nov-23, 07:22 PM visibility 739
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रथमिकी अंचल सीआई विभूति नारायण सिंह ने अवैध रूप से बालू स्टॉक कर रखने व बिक्री करने के आरोप में मकरी असना बांध निवासी उदय यादव पिता रामजन्म यादव शशिकांत यादव पिता उदय यादव पर भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है । बताते चलें कि शनिवार को भवनाथपुर पुलिस इस्पेक्टर कृष्ण कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर मकरी के असना बांध में तकरीबन 18 सो सीएफटी बालू जपत किया था ।जिसके बाद भवनाथपुर अंचल को दूरभाष पर सूचना देते हुए करवाई करने की बात कही गई थी ।जिसके आलोक में पिता पुत्र में नियमसँगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए चौकीदार को निवक्त किया गया है । शिकायत केतार लोहिया समता विद्यालय केतार के डेढ़ दर्जन छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना में बेलाबार के आंगनवाड़ी सेविका रंजू देवी के द्वारा पैसा मांगने के शिकायत भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय पहुँच कर केतार प्रभारी बीडीओ नंदजी राम से की।
छात्रा गुलाबसा खातून, रेशमा खातून, नशिबा खातून, अफसाना खातून, गुलबानो खातून, गुलाबसा खातून, तैबुन खातून, नाजमा खातून, सेहरा खातून, सैरा खातून, शाहिना खातून, असमीना खातून, नुरैसा खातून, सहित ने बताया कि चार माह पूर्व हमलोगों ने बेलाबार के सेविका रंजू देवी को सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना का फॉर्म दिए थे तो सेविका के द्वारा प्रति फॉर्म 500 रुपये बतौर रिश्वत की मांग जिस पर हम लोगों ने पैसा देने से इंकार कर दिया। तो हमलोगों ने प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा किया जहां से दुबारा सेविका ने हमलोगों का फॉर्म वापस ले गई। और बोली कि जब तक 500 रुपये नही दोगे तो तुमलोगों का फॉर्म नही भराएगा। चार माह बीतने के कई लड़कियों का पैसा आ गया।
हमलोग का पैसा नही आया। बीडीओ नंदजी राम ने छात्राओं ने कहा कि आपलोग फॉर्म भर कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जमा कर दीजिएगा हम वहाँ से ले लेंगे। सेविका के द्वारा पैसे लिए जाने की शिकायत पर कहा कि जांच करा कर कारवाई किया जाएगा। बाईक गायब थाना क्षेत्र के झगरा खांड में अपने सशुराल मे आये आशिक अंसारी गढवा शोनपुरवा निवासी का एक युवक बाईक लेकर फरार हो गया इस मामले को लेकर आशिक अंसारी द्वारा भवनाथपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है ।घटना के बारे में आशिक अंसारी ने बताया कि रविवार को मै अपने साढू का मोटर साइकिल लेकर गढवा से अपने सशुराल मकरी गंडेरीयाडीह निवासी अकबर अंसारी के घर जा रहा था कि रास्ता भूल कर झगरा खांड के ललहक़ी दामर चला गया जहां बाईक बन्द हो गया ।
इसी बीच एक युवक आया और पूछ ताछ करने लगा जिसे मैने अपनी समस्या बताया ।युवक ने स्थानीय बताकर कहा की आपके गाड़ी में तेल नही है दीजिये पैसा भराकर लादेते है मैने उसे पांच का नोट दिया व कहा कि दो सौ का तेल भराकर लाइए ।युवक पैसा व बाईक न जेएच 14ऐ 4727 इश्पलेंडर दोनो लेकर वापस आया ही नही तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ फ्राड हो गया ।बताते चले कि इसके एक डेढ़ माह पूर्व भी इसी तरह की घटना भवनाथपुर में गढवा निवासी के द्वारा घटित हुई है जिसमे सहयोग करने के नाम पर बाईक लेकर फरार हो गया था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play