whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058993 readers visited
Loading...

Advertisement

शतीश भगत बने बीडीओ: पूर्व बीडीओ की दी बिदाई

location_on मझिआंव access_time 23-Nov-23, 07:13 PM visibility 662
Share



शतीश भगत बने बीडीओ: पूर्व बीडीओ की दी बिदाई


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : ेउपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार मझिआंव प्रखंड के 48वें नये बीडीओ के रुप जिला कार्य पालक दंडाधिकारी शतीश भगत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जिसके आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी के द्वारा गुरुवार को मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।एक तरफ नये बीडीओ के रुप में योगदान दिया वहीं दुसरी तरफ बीडीओ नितेश भास्कर जिनका स्थानांतरण मेदिनीनगर के चैनपुर में हुआ उनका भावभीनी बिदाई भी दी गई।सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख,आरती दुबे, कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता,रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर गोविंद सेठ,20सुत्रीअधयक्षविजय दुबे, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, परमानंद प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन बीडीओ नितेश भास्कर का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है, चाहे चुनाव का समय हो या सरकार आपके द्वारा या जो भी सरकार के द्वारा निर्देश दिया गया हो उसे सभी कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य को किया,तथा प्रखंड में आए दूर दराज से गरीबों को काफी सहयोग करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का काम किया।
Advertisement
वे जहां भी नये पद स्थापना स्थल पर जाएं वहां भी इसी तरह सभी कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करें, एवं कार्य को निष्पादन करने की बात कही एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वही स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि जो भी सरकार के द्वारा निर्देश दी गई उसे हमने अपने सभी कर्मचारी पदाधिकारी के साथ मिलकर वह बखूबी निभाने का काम किया ,अब नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आप सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी से मिलकर विकास कार्य को करें, सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एवं पद स्थापना तो लगा ही रहता है। मझिआंव एक ऐसा प्रखंड है जहां के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी अपनें अपने कार्य को पूरी तन्मयता के साथ करते हैं।
Advertisement
उन्होंने जाते-जाते 24 नवंबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने की सभी को दिशा निर्देश भी दी। इसके बाद सभी प्रखंड के कर्मचारियों एवं को पदाधिकारीयों के द्वारा फूल माला पहनाकर नये बीडीओ एवं पूर्व के बीडीओ को शौल ओढ़ाकर बुके देकर सम्मानित एवं स्वागत किया ।तो दुसरी तरफ तत्कालीन बीडीओ नितेश भास्कर को कलम डायरी, सहित अन्य उपहार देकर भाव भीनी विदाई दी गई। इस मौके पर बीईईओ विद्यासागर मेहता, एमजीएम मुकेश पाण्डेय,कंप्युटर आंपरेटर सतीश कुमार सिंह,वसीम अंसारी, एलईओ राजकुमारी सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह ,सतेंद्र ठाकुर, कनिया अभियंता अनिल कुमार चौधरी, सिराज अहमद, सहित काफी संख्या में प्रखंड के कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play