श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद की, 24 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी की, गुरुवार की रात निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी विगत तीन वर्षो से कैंसर रोग से पीड़ित थी। पहले भी उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ दिन ठीक भी रही। उसके बाद घर से सटे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में अकाउंटेंट का कार्य कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। जहां लगभग एक वर्ष तक अस्पताल में भर्ती रही। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे अंजली ने दम तोड़ा।
इधर निधन होने की खबर मिलने पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, पूर्व सदर तस्लीम खान, वार्ड पार्षद शकील अहमद, सुधीर कुमार, राहुल देव पाल, अश्वनी कुमार, हीरा कुमार, रंजन कुमार, कौशलेंद्र झा, कृष्णकांत दुबे, जहीर खान
सहित अन्य लोगों ने घर पहुंच कर दुख व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। अंजली का अंतिम संस्कार जंगीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया।