मेराल :
राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकल गई शौर्य जागरण यात्रा रथ शुक्रवार को मेराल पहुंची जहां बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा भाजपा के लोगों ने स्वागत किया एवं पूजा अर्चना की।
विश्व हिंदू परिषद मेराल के अध्यक्ष सत्यम मल्होत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने बस स्टैंड के पास पंडाल लगाकर शौर्य जागरण यात्रा रथ का प्रतीक्षा करते रहे। उत्साहित युवाओं द्वारा बीच-बीच में जय श्री राम का नारा भी लगाया जा रहा था। शौर्य जागरण यात्रा रथ जैसे ही मेराल पहुंचा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए जहां रथ का स्वागत किया वहीं भगवान सीताराम तथा लक्ष्मण के साथ रामेश्वरम सेतु का शीला का पूजन किया तथा सामूहिक रूप से आरती की।
इस दौरान मेराल बस स्टैंड का वातावरण भक्ति मय था। सत्यम मल्होत्रा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के शुभम मल्होत्रा शुभम जायसवाल हिमांशु जायसवाल आकाश जायसवाल दुर्गेश जायसवाल अर्पित मल्होत्रा प्रकाश चंद्र अमन कुमार ज्योतिष जायसवाल रंजन जायसवाल राजन सोनी अमन सोनी अमित सोनी सागर मद्धेशिया विवेक कुमार अंशु जायसवाल शिवम जायसवाल अंकित जायसवाल अनुराग मल्होत्रा विकास शर्मा चीकू जैसवाल दीपक चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने जागरण सांवरिया रथ का स्वागत एवं पूजनअर्चन की। इसके अतिरिक्त भाजपा के चंद्रमणि पाठक महेंद्र सिंह मनोज जायसवाल कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित अनेकों लोग मौजूद थे।