whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207108
Loading...


बीडीओ सत्यम कुमार व प्रखंड प्रमुख अजय साव मिलकर प्रखंड की जनता को चौतरफा लूट रहे हैं: केसरी

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Sep-23, 05:00 PM visibility 677
Share



बीडीओ सत्यम कुमार व प्रखंड प्रमुख अजय साव  मिलकर प्रखंड की जनता को चौतरफा लूट रहे हैं: केसरी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साव द्वारा ग्रामीणों से शेड देने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने तथा अपने यहां संचालित सीएसपी व सुनील कुमार दुबे के नाम से चल रहे सीएसपी से लाखों रुपये की फर्जी निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है.उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी ने शुक्रवार को चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि सैकडों लाभुकों एवं दर्जनों मृत व्यक्तियों के नाम से भी राशि निकाल लेने की शिकायत मिली है.उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर मामला है.बीडीओ सत्यम कुमार व प्रखंड प्रमुख अजय साव दोनों मिलकर प्रखंड की जनता को चौतरफा लूट रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता से राशि ठगने में दोनों लगे हैं,जिसका कई प्रमाण है.उन्होंने कहा कि सगमा प्रखंड प्रमुख द्वारा उन्हें दिये गये एक पत्र में कहा गया है कि 38 लोगों का पशु शेड का कोडिंग कराकर प्रत्येक व्यक्ति से तेरह हजार रुपये लेकर उन्हें एक वर्ष से दौड़ाया जा रहा है.बीडीओ द्वारा न तो योजना किया जा रहा है और न पैसा लौटाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि प्रमुख द्वारा 11 खाताधारकों का अपना अंगूठा लगाकर फर्जी निकासी किया गया है जिसका स्टेटमेंट प्रमाण के रूप में है.उन्होंने कहा कि वे जिले के उपायुक्त से मिलकर इस मामले से उन्हें अवगत कराएंगे.उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गढवा व अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी को इस मामले से सम्बंधित आवेदन देकर स्थल जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजने तथा गरीबो की ठगी गई व फर्जी तरीके से निकाली गई राशि सूद सहित वापस कराने की मांग करेंगे.प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,अश्विनी कुमार,धीरज जायसवाल,रमेश प्रसाद,सोबराती खां, अरुण कुमार,सलीम अंसारी,सुनील प्रसाद,नंदकिशोर प्रसाद,संजय कुमार गुप्ता,नंदलाल उरांव,हाफिज अंसारी,मो हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play