whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166629 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 26-Sep-23, 07:29 PM visibility 673
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : ईद उल मिलादुन्नबी त्योहार को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को बीडीओ जयपाल महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि शांति समिति के बैठक का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्वक पर्व त्योहार को मानने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को लेकर हमारे पुलिस प्रशासन सभी तरह के असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह बनाए हुए है। त्यौहार आपसी भाईचारा के साथ मिसाल पेश करते हुए मनाने का काम करें। इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने कहा कि निर्धारित समय एवं रूट से जुलूस निकलेगा, डीजे ज्यादा साउंड में नहीं बजाना है, किसी भी तरह की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें न की 100 नवंबर डायल करें।
Advertisement
जनप्रतिनिधियों एवं दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों को किसी भी तरह के अफवाह से बचें। बैठक में लोंगो के द्वारा महुवा शराब बन्द कराने ,व नशेड़ियों पर करवाई की मांग की गई ।कई पंचायतों में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने पर रोक लगाने व सड़क पर पालतू जानवर बांधने की शिकायत की गई ।बैठक मे सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, एसआई सहदेव साह, कुंदन कुमार यादव, जिला परिषद रजनी शर्मा,सीआई विभूति नारायण सिंह,भवनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी, चपरी पंचायत मुखिया शैलेश चौबे, अनिल चौबे, धनंजय साह, तासबीन अंसारी, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, मनोज यादव, नीलू सिंह, बीडीसी चंदन ठाकुर शकील अहमद, दयानंद प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे। बाल विकास परियोजना कार्यालय मे मंगलवार को पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सह सीडीपीओ जयपाल महतो, सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाक्टर रंजन दास, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर बीडीओ सह सीडीपीओ जयपाल महतो ने कहा कि सभी बच्चों, किशोरियों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के सही पोषण के लिए पोषण अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत सितंबर महीने को पोषण माह के रूप मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर 6 महीने तक शिशुओं को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है और यह बच्चों को कई बीमारियों से बचाता है।
Advertisement
गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की समुचित देखभाल करने की सलाह दी। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का आधार है। इस अवस्था में फास्ट फूड के बजाय पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां और फल भी पर्याप्त मात्रा में लें। कहां की कुपोषण के विरुद्ध इस जंग में गर्भवती महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है वहीं बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें पोषण तत्व देना जरूरी है। कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई उत्सव भी मनाया गया । वही मुंह जुट्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन कर 6 माह के उम्र के बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया गया। कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाकर हरी सब्जी से लेकर विभिन्न पोषित फल आहार का नियत रूप सेवन करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।
Advertisement
इस मौके पर पर्यवेक्षिका सुचिंता कुमारी, रिंकी कुमारी, बिणा चौरसिया, रेखा देवी,अनिता देवी,रेखा गुप्ता,अजंता देवी, माया देवी मिना देवी, तिलेश्वरी देवी,सुनीता देवी, अंचला देवी, मंजू देवी,रेणु देवी, सावित्री देवी, बेबी देवी, रीता देवी, धनवंती देवी सहित कई सेविका सहायिका उपस्थित थी। मनरेगा योजना के लाभुकों की शिकायत पर बीडीओ जयपाल महतो ने जाँच टीम गठित कर मनरेगा योजना में सामग्री आपूर्ति करने वाले भेंडर अंसारी ट्रेडर्स की दुकान की जाँच कराने का निर्देश दिया। जाँच टीम में शामिल बीपीओ तहमिद अंसारी, कनीय अभियंता विजयशंकर रॉय व सहायक अभियंता अखिलेश प्रसाद द्वारा मनरेगा भेंडर अंसारी ट्रेडर्स द्वारा मनरेगा योजना के तहत संचालित कूप निर्माण, गाय शेड निर्माण में लाभुकों के बीच बिना मैटेरियल की आपूर्ति किये बगैर ही सामग्री के बदले पैसा भुगतान में उक्त भेंडर द्वारा पदाधिकारियों को कमीशन देने के नाम पर पैसो के भुगतान में पैसो की कटौती किये जाने संबंधित मामले की जाँच की जायेगी।
Advertisement
वहीँ बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि लाभुकों के शिकायत पर मनरेगा योजना में सामग्री आपूर्तिकर्ता भेंडर अंसारी ट्रेडर्स के विरुद्ध जाँच चल रही है। कहा कि जाँच पूरी होने तक मनरेगा के तहत किसी भी योजना की सामग्री आपूर्ति में उक्त भेंडर के बिल वाउचर सेव करने पर रोक लगा दी गई है। जाँच पूरी होने के बाद जाँच प्रतिवेदन उपविकास आयुक्त गढ़वा को सौंपी जायेगी। *क्या है, मामला* जानते चले कि प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के लाभुकों ने बीडीओ तथा गढ़वा उप विकास आयुक्त को पत्र लिख मनरेगा योजना में सामग्री अपूर्तिकर्ता अंसारी ट्रेडर्स के खाते में सामग्री की राशि भुगतान के बाद उक्त भेंडर द्वारा रॉयल्टी व कमीशन के नाम पर अधिक मात्रा में पैसा काटे जाने की शिकायत की थी।
Advertisement
जबकि उक्त भेंडर द्वारा किसी भी लाभुक के बीच सामग्री का आपूर्ति नही किया गया और लेटर पैड पर फर्जी सामग्री लिख कर दिया था। कार्य समाप्ति के बाद सामग्री के बदले राशि भुगतान में भेंडर अंसारी ट्रेडर्स द्वारा मकरी के बाला यादव को 220,500 की जगह मात्र 1,89000 रूपये, रामसरकार मिश्रा से रॉयल्टी के नाम पर 33000 रूपये, अनिता देवी से 24000 रूपये, अजमेरी बीबी से 43,450 रूपये तथा संजय राम से 20,000 रूपये बतौर रॉयल्टी और पदाधिकारियों को कमीशन काट लिए जाने संबंधी मामले की जाँच कराने की मांग की थी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play