मझिआंव : : नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने को ले दी आवेदन : होगी कार्रवाई थाना प्रभारी :नगर पंचायत क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर भगाकर ले जाने की मामला प्रकाश में आया है।
जिसे उस नाबालिक लड़की की मां के द्वारा लिखित आवेदन थाना में देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि लगभग 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को प्रेम जाल में बहला- फुसलाकर बिहार राज्य के भोजपुर गांव निवासी सिंटू यादव उम्र लगभग 25 वर्ष के द्वारा उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया।साथ ही वह यह भी बताई कि वे दोनों बराबर मोबाइल से बात करते थे। इसि क्रम में 5 सितंबर दिन मंगलवार के लगभग दिन के 1:00 बजे अपनी काला रंग के मोटरसाइकिल पर लेकर उसके सामने ही उसकी बेटी को फरार हो गया।
लड़की के मां ने बताई कि वह लड़का बड़ा स्क्रीन टच मोबाइल भी उसके बेटी को दिया था ,जिस मोबाइल से वह बात कर रहा था उसी समय बेटी से मोबाइल छीन ली ,इसके बाद लड़की घर से निकल गई, अपनी बेटी के पीछे -पिछे मां जा रही थी कि वह लड़का पहले से ही मोटरसाइकिल लगाकर तैयार था और दोनों देखते ही देखते फरार हो गए। यहां पर वह लड़का रहकर मिठाई का दुकान चलाया करता था, तथा दुकान भाड़े पर ले रखा है। जिसके घर में वह लड़का रहता है वह थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी शिवनाथ यादव जो नपं वार्ड नंबर 7 में नवनिर्मित मकान बनायें हैं उसी में किराये के मकान लेकर रहता है सिंटु यादव ,जो मिठाई का दुकान चलाया करता था। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि संज्ञान में आया है लिखित आवेदन मिला है इसके बाद आगे की कार्रवाई नकी जाएगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थल पर पुलिस को भेज कर जांच कराया गया। आगे भी जांच पड़ताल जारी है ।अभिलंब कार्रवाई की जाएगी।