मेराल : मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी धूमधाम से मनाई गई ,इस अवसर पर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद भव्य जुलूस निकाला।

नाग पंचमी के अवसर पर लोगों ने नाग पूजा के साथ भगवान आशुतोष एवं अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पचपेड़ी, ओखरगाढ़ा, चटनिया बिकताम,बसरिया, दलेली, रेज़ो हासनदाग, आदि गांव में नाग पंचमी की पूजा के साथ भव्य जुलूस भी निकाली गई। संग्रहे खुर्द नाग मंदिर से जुलूस निकाली गई जो मेराल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से गुजरते हुए पचफेडी पहाड़ी मंदिर पहुंची। उधर सावन का सोमवारी होने के कारण भी श्रद्धालुओं की भीड़ गांव के शिव मंदिर में देखी गई। लोगों ने पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।