whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220395
Loading...


आरोपी शिक्षक ने एक पखवाड़े बाद भी नहीं दिया शोकाज का जवाब, बन बैठे प्रभारी , ग्रामीण आक्रोशित

location_on मझिआंव access_time 21-Aug-23, 04:09 PM visibility 667
Share



आरोपी शिक्षक ने एक पखवाड़े बाद भी नहीं  दिया शोकाज का जवाब, बन बैठे प्रभारी
, ग्रामीण आक्रोशित


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नूतन टीवी खबर का असर: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झपही के शिक्षक एजाज अहमद को ग्रामीणों के दिए गए लिखित शिकायत के आलोक में बीईईओ विद्यासागर मेहता ने स्पष्टीकरण पूछा है। पूछे गए स्पष्टीकरण पत्र में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता के द्वारा लिखा गया है कि आप के विरोध में ग्रामीणों को लिखित शिकायत मिली है, बिंदुवार सभी बिंदुओं पर 8 अगस्त तक स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। परंतु 12 दिन बीतने के बावजूद भी उक्त आरोपी शिक्षक एजाज अहमद के द्वारा अभी तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है । इस संबंध में बीईईओ श्री मेहता ने बताया कि उक्त शिक्षक के द्वारा निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है, जिससे बीआरसी कार्यालय के आदेश का अव्हेलना किया गया है।
एजाज अहमद शिक्षक के ऊपर कार्रवाई के लिए स्मारक पत्र देते हुए जिला के वरीय पदाधिकारी को लिखित भेजने की बात कही । बताते चले की उक्त स्कूल के मास्टर एजाज अहमद के ऊपर ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संयोजिका ,पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीणो के द्वारा लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसमें लिखा गया था कि एजाज अहमद को शिकायत के आलोक में हेड मास्टर पद से प्रभार मुक्त किया गया था परंतु 14 जुलाई 2023 से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा प्रभार दे दिया गया जिससे स्कूल की स्थिति चरमरा गई है।स्कूल में बच्चों को कोरोना काल का प्रतिपूर्ति की राशि का गमन करने,संयोजिका का जाली हस्ताक्षर कर एसबीआई बरडीहा शाखा से विप्रसके खाता से संयोजिका एवं विप्रस अध्यक्ष का जाली हस्ताक्षर कर लगभग ₹93हजार 800रुपये की निकासी करने, एमडीएम एवं अन्य कार्यों में अनियमितता की शिकायत की गई थी।
शिकायत के आलोक में बीईईओ के द्वारा हेड मास्टर एजाज अहमद को हेडमास्टर पद से प्रभार मुक्त करते हुए दूसरे शिक्षक दिलशाद अहमद को प्रभारी बनाया गया था। लेकिन पुनः आरोपी शिक्षक एजाज अहमद को ही ऐड मास्टर बना दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एजाज अहमद शिक्षक को दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया जाए,क्यों कि वे बच्चों को पढ़ाने के बजाय राजनीति में ज्यादा रुचि लिया जाता है। अन्यथा पठन-पाठन कार्य एवं एमडीएम सहित और कार्य बाधित होते रहेगा।इसकी प्रतिलिपि डीएससी के भी दिया गया है। इधर इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार से पुछने पर बताया कि जांचो उपरांत इसपर अविलंब कारवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play