गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ का गढ़वा सहेली की बैठक ग्रुप के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष रितु जायसवाल ने एवं बैठक का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन रश्मि कमलापुरी ने की।

इस बैठक में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के अध्यक्ष श्री आर के चौधरी की विशेष उपस्थिति हुई । जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष रितु जायसवाल ने बताया कि सहेली ग्रुप के द्वारा पूरे वर्ष कई सेवा कार्य जैसे सरकारी स्कूल के बच्चे बच्चीयों के बीच पठन पाठन सामग्री वितरण, डेण्टल कैम्प, हाई स्कूल के बच्चीयों के बीच सेनेटरी नेपकिन का वितरण एवं जागरूकता प्रोग्राम के अलावे रक्त ग्रुप की जाँच, दिहाड़ी महिला मजदूरों के बीच वस्त्र वितरण, फल एवं भोजन वितरण के कार्यों के अलावे पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधरोपण, बेटी बचाव बेटी पड़ाव संबंधित जागरूकता, स्वच्छता कार्यक्रम आदि अनेको कार्य किये जाते हैं।
इस अवसर पर फेडरेशन अध्यक्ष आर के चौधरी ने जायन्ट्स सहेली के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उम्मीद जताई की जिस प्रकार जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली 20 वर्ष से भी अधिक समय से जरूरतमंदों की सेवा कर रही है उसी प्रकार आगे भी सहेली द्वारा सेवा कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर कमेटी के सेंट्रल कमेटी सदस्य अजयकांत पाठक, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 के वर्तमान उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, फेडरेशन अधिकारी सीमा केशरी एवं यूनिट 2 के निदेशक श्री मनोज केसरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं सहेली द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में जायन्ट्स सहेली के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गुप्ता, रीता केसरी, माला केसरी, लता गुप्ता सहित सहेली ग्रुप की वीणा केशरी, वन्दना सोनी, करुणा केशरी , अंजु गुप्ता, रीना केशरी, वर्षा अग्रवाल, किरण कमलापुरी आदि सदस्य उपस्थित थे।