गढ़वा :
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाता सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मतदाता सूची का शुद्धीकरण किया जा रहा है।
जिसमें नये मतदाता का नाम जोड़ना, किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार करना, मृत मतदाता या जो मतदाता उस घर में नहीं है उनका नाम हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए मतदाता के परिवार से नाम हटाने की सहमति तथा मित्र मतदाता का नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र परिवार के लोगों से मांगी जा रही है ताकि किसी भी सही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से ना हटे। बीएलओ एवं निर्वाचन के पदाधिकारी कर्मी प्रत्येक मतदाता के घर में हमें मतदाता होने पर गर्व है का स्टीकर चिपका रहे है।
निर्वाचन विभाग के कर्मी सुरेश चौधरी, विजय कुमार यादव, राकेश कुमार पाठक के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जाकर मतदाता सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड 6 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद इस्लाम, सुनीता कुमारी, ज्योति गुप्ता बीएलओ भी साथ में थे।