whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216866
Loading...


ट्यूशन टीचर से बच्चों की पढ़ाई पर हटनी चाहिए बंदिश, स्कूल नहीं तो कम से कम कोचिंग ही खोल दे सरकार

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-20, 04:50 PM visibility 713
Share



																								ट्यूशन टीचर से बच्चों की पढ़ाई पर हटनी चाहिए बंदिश, स्कूल नहीं तो कम से कम कोचिंग ही खोल दे सरकार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



▪️लॉकडाउन में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वालों की टूटी कमर ▪️छोटे कोचिंग सेंटरों के शिक्षक भी मुसीबत में ▪️पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों आर्थिक रूप से कमजोर ▪️मकान का किराया तक जुटाना हुआ मुश्किल ▪️ऑनलाईन पढ़ाई कराने की कोई सुविधा नहीं ▪️कहां से फोन और लैपटॉप लाएंगे गरीब बच्चे ▪️मोबाइल का गलत इस्तेमाल की आदत भी पड़ने का खतरा बढ़ा गढ़वा : देश और दुनिया कोरोना महामारी का दंश झेल रहा हूं। लाखों जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं। लाखों लोगों का रोजगार समाप्त हो चुका है। लोग जैसे तैसे जिंदगी पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे है। सरकार और प्रशासन भी जरूरत की चीजों में अपेक्षित छूट दे रहे है। बाजार, दुकान, रेस्टुरेंट पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सब धीरे-धीरे खुल रहा है।
पर सेवा साधना से अपनी जीविका चलाने वाले ट्यूशन टीचर्स की हालत पर सरकार का निगाह नहीं होना बेहद आश्चर्यजनक है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर तथा सैनिटाइजर को दैनिक जीवन में शामिल कर जब सब कुछ करीब - करीब चल ही रहा है, तो आखिर शिक्षा दान कर रोटी दाल जुगाड़ करने वाले इस पेशे से जुड़े लोगों का कारोबार क्यों नहीं खुल सकता है? जरूरत है सरकार इस पर जल्द से जल्द फैसला ले। ट्यूशन पढ़ाकर जीवन बसर करने वाले लोगों की हालत खस्ता है। जीविकोपार्जन की विवशता में पूरा जीवन खपा देने वाले इस पेशे से जुड़े लोग इस वैश्विक महामारी कोरोना में अर्थ तंत्र के आगे इस कदर लाचार और बेबस नजर आ रहे हैं कि यदि इनकी जिंदगी में झांक कर देखें तो पता चलेगा कि इनकी हालत बदत्तर होती जा रही है।
कहीं प्रशासन तो कहीं समाजसेवी, कहीं पड़ोसी, कहीं दुकानदार तो कहीं मकान मालिक इनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे मानों ये समाज के सबसे अछूते और निरीह प्राणी हों। हम गढ़वा से नगर उटारी जाने के लिए उस जीप की सवारी कर सकतें है जिसमे चालक सहित 20-22 लोग सवारी करते हों। हम गढ़वा से मंझिआंव जाने के लिए उस टेम्पो ऑटो की सवारी कर सकते हैं जिसमें 12 से 15 लोग यात्रा करते हो। उस शादी समारोह में शिरकत करने में नहीं झिझकते, जिसमें 50 लोगों का परमिशन लेकर 500 से 1000 लोग जुटते हैं, पर हमें ट्यूशन टीचर्स से और कोचिंग संचालन से बहुत परेशानी है। सच ये है कि जितनी आवश्यकता ट्यूशन टीचर्स को है उतनी ही जरूरत अभिभावकों को भी है। ऐसे में क्या सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए कोचिंग संस्थान खोलने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
जिसमें शिक्षक एवं सभी बच्चे एक निश्चित दूरी पर बैठे। सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहनें।संस्थान में सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो। संस्थान में जितने बच्चों के बैठने की क्षमता हो किस्मत 2 गज की दूरी है जरूरी की मानक अपना कर बच्चे बैठें। तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सशर्त ही परंतु सरकार को शीघ्र फैसला लेने की जरूरत है। इससे अब तक इस पेशे से जुड़े लोगों का नुकसान तो काफी हो ही चुका है, बच्चे भी बर्बाद हो रहे हैं। लैपटॉप, मोबाइल सभी के बस की बात नहीं है। साथ ही ऑनलाइन के फैशन में बच्चों को मोबाइल हाथ में सौंपने की अभिभावकों की मजबूरी कार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनमें मोबाइल का गलत इस्तेमाल की आदत भी पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
इससे बच्चे फ्रस्टेशन का शिकार भी हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर भी सरकार को जल्द से जल्द इस पेशे को समाजहित में संरक्षण देने की जरूरत है। सरकार को इनके लिए भी दिशा निर्देश जारी कर ट्यूशन और कोचिंग शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play