whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27841122
Loading...


मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया राम सागर महतो ने किया दो हज़ार पौधों का वितरण

location_on मेराल access_time 30-Jul-23, 08:18 PM visibility 660
Share



मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया राम सागर महतो ने किया  दो हज़ार पौधों का वितरण


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया राम सागर महतो ने रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में पौधा वितरण कार्यक्रम का, आयोजन किया जिसमें दो हज़ार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पौधा वितरण के साथ-साथ पौधों को लगाने, उन्हें संरक्षित करने ,वन्यजीवों की सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित, रखने पर्यावरण को बचाने, जल जंगल तथा जमीन को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का दुष्परिणाम है कि आज जल संकट से हो लोग जूझ रहे हैं। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने लोगों से पौधा लगाने के साथ-साथ उसे बचाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपस्थित संजय भगत पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, परमानंद पाठक सुनील कुमार इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जीवन में पेड़ पौधे का महत्व पर प्रकाश डाला तथा, प्राकृतिक संतुलन, पर्यावरण संरक्षण में सभी लोगों को भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। मुखिया रामसागर महतो ने कहा कि पंचायत के सभी वार्ड तथा भिन्न भिन्न क्षेत्रों में पौधा लगाया जाएगा ताकि पूरे पंचायत में हरियाली रहे उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पूर्वी पंचायत का अपना, महत्वपूर्ण भागेदारी हो सके। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लाल मोहन ने किया ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play