whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226745
Loading...


अनीति,अन्याय और छल- कपट द्वारा कमाई गई संपत्ति से, नहीं होगा कल्याण: जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Jul-23, 06:44 PM visibility 707
Share



अनीति,अन्याय और छल- कपट द्वारा कमाई गई संपत्ति से, नहीं होगा कल्याण: जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -शास्त्र ,नीति और मर्यादा को छोड़कर हम अन्याय , अनीति और छल- कपट से जितना भी धन कमा लें, पद प्रतिष्ठा प्राप्त कर लें, उससे शुभ और कल्याण नहीं हो सकता .परमगति की तो बात ही बहुत दूर है. इसलिए मानव को सदाचार, परोपकार के साथ कर्तव्य परायण होकर सदाचार पूर्वक जीवन यापन करना चाहिए .उक्त बातें श्री श्री जीयर स्वामी महाराज ने पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन में कही. उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर आज से 6 हजार वर्ष पहले सूत जी महाराज ने 88 हजार ऋषियों को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाई, तभी से इस कथा को सुनने- सुनाने का प्रचलन दुनिया मे प्रारंभ हुआ. शास्त्रों में पृथ्वी पर आठ बैकुंठधाम बताए गए हैं .जिसमें चार उत्तर भारत में और चार दक्षिण भारत में हैं. उनमें से एक नैमिषारण्य भी बैकुंठ धाम की श्रेणी में आता है .उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई व्यक्ति जब अच्छा काम शुरू करता है तो उसमें विघ्न बाधा जरूर आती है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं, यदि आप शुभ संकल्प के साथ कार्य का आरंभ करेंगे तो लाख विघ्न बाधाओं के बाद भी आपका कार्य संपन्न होगा.बिना मुहूर्त के भी अच्छा कार्य किया जा सकता है, इससे कोई नुकसान नहीं होता. मुहूर्त में करने से फल अधिक मिलता है, लेकिन बिना मुहूर्त के भी शुभ कार्य करने में कोई नुकसान नहीं है. जिस समय मन बुद्धि दिमाग अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित कर दें वही समय अच्छा है.कथा में स्वामी जी महाराज ने अर्जुन सुभद्रा विवाह का विस्तार से वर्णन सुनाया.उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मंदिर में, घर में, मूर्ति की स्थापना की गई है वहां पर देवी देवताओं को दिन में तीन बार भोग अवश्य लगाना चाहिए, नहीं तो कम से कम 24 घंटे में एक बार तो अवश्य ही भोग लगाना चाहिए . ऐसा नहीं होने से पुनः मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करानी पड़ती है.उन्होंने कहा कि सनातनी को अपने मस्तक पर तिलक अवश्य लगाना चाहिए. ब्रह्म, जीव, माया का सूचक तिलक का सम्बंध भगवान से है. कहा कि घर- परिवार में अगर पुत्र पैदा नहीं हो रहा है तो इससे पितर नाराज हैं, घर परिवार में धन वैभव की कमी है तो भगवान नाराज हैं, लोगों में बुद्धि और ज्ञान की कमी है तो ऋषि मुनि गुरु नाराज होते हैं , इसलिए गुरु, ऋषि-मुनियों की सेवा के साथ ही अपने घर में हवन-पूजन के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए. इससे नाराज रहने वाले गुरु, ईश्वर,और पितर आदि प्रसन्न होते हैं.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play