whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054739 readers visited
Loading...


क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने दिया लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 12-Jul-23, 06:04 PM visibility 676
Share



क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने दिया लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए। विगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। . आगामी मुहर्रम पर्व के मदेनज़र् सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये l विशेष रुप से ससमय शांति समिति की बैठक किए जाने, मुहर्रम जुलूस के मार्गो का भौतिक सत्यापन किये जाने एवम् सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया गया।
सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 06 माह के अंदर सुनिश्चित कराएंगे। . दूसरे राज्यों से सीमा साझा करने वाले थानों को सीमावर्ती थानों के पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। विशेष रुप से आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ इस दिशा में संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। 5.सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें।
इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले, overspeeding इत्यादि के मामलों में माननीय न्यायालय में prosecution report जमा करना सुनिश्चित करेंगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति दिन जगह बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलायेंगे। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी/ जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अविलंब समर्पित करेंगे। . महिला अत्याचार एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामले प्रतिवेदित होने पर पीड़ित के पक्ष में अविलंब आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे तथा 60 दिनों के भीतर कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।
. माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। अपराध गोष्टी के दौरान वर्ष 2023 में जून माह तक प्रतिवेदित कांडों के निष्पादन में सक्रियता एवं अभिरुचि दिखाने वाले थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार,थाना प्रभारी मेराल, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार,थाना प्रभारी डंडा, पुलिस अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद कुशवाहा,थाना प्रभारी रंका, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह,ओपी प्रभारी हरिहरपुर, पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार,थाना प्रभारी खरौंधी एवं पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा,थाना प्रभारी रमना शामिल हैं।
उपरोक्त थाना प्रभारी द्वारा वर्ष 2023 के प्रथम 6 माह में (जून माह तक) प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक कांडों का निष्पादन किया गया। अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पुलिस कर्मियों की समस्या को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play