whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265262
Loading...


एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार को लगाई फटकार

location_on धुरकी access_time 25-Aug-20, 08:26 PM visibility 662
Share



एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार को लगाई फटकार


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी (गढ़वा) : धुरकी प्रखंड कार्यालय मे एसडीएम कमलेश्वर नरायण ने बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा की मौजूदगी मे खाद विक्रेता रविशंकर साव के द्वारा 234 बोरा खाद का कालाबाजारी करने के मामले मे विक्रेता को नोटिस दिया है। एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य इपोश मशीन मे 266 रू प्रति बोरे के जगह साढ़े चार सौ रूपये मे खाद की बिक्री किए जाने के संबंध मे खाद्य विक्रेता रविशंकर साव से जब पुछा गया तो उसने एसडीएम के समक्ष बताया की वह जिस महाजन से खाद की थोक खरीदारी कर लाता है उसी महाजन के द्वारा उसे मूल्य से डेढ़ सौ रूपये अधिक देकर लाना पड़ता है। उक्त विक्रेता ने यह भी बताया की खाद के साथ जबरन जाईम भी महाजन के द्वारा दिया गया है।
वहीं एसडीएम ने विक्रेता से पुछा की गत अप्रैल माह मे इपोश मशीन से 45 बोरा खाद वशीम अकरम को और अजीमुल्लाह हुसैन को 50, अनुज कुशवाहा 55, गुलाम हुसैन इमानी को 85 बोरा खाद की बिक्री यह दर्शाता है की इतने बड़े पैमाने पर खाद की बिक्री करना कालाबाजारी की मंशा आपके द्वारा किया जा चुका है। इस पर विक्रेता ने कहा की उक्त खरीदारों की सहमति से ही यह हुआ है। वहीं एसडीएम ने चारों खरिदारो को जब सुचना देकर बुलाया तो मात्र एक ही खरीदार वशीम अकरम एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर उसने स्वीकार किया है की उसने खाद की खरीदारी किया है। वहीं बाकी तीन खरिदार अजीमुल्लाह हुसैन 50 बोरा, अनुज कुशवाहा 55, गुलाम हुसैन इमानी 85 बोरा खाद की खरीदारी करने वाले उपस्थित नहीं हुए।
इसके बाद एसडीएम ने उक्त तीनों को नोटिस के माध्यम से बुधवार को 11 बजे अनुमंडल कार्यालय मे उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया है। एसडीएम ने यह भी कहा की यदि उपस्थित नहीं हुए उक्त तीनों लोग तो इसे सोचा और समझा हुआ कालाबाजारी का खेल मान लिया जाएगा। उसके बात सभी सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कालाबाजारी का नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार, राजस्व कर्मचारी शशिकांत विश्वकर्मा मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play