whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281121
Loading...


आईएचआईपी पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण संम्पन

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-23, 07:23 PM visibility 665
Share



आईएचआईपी पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण संम्पन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में विभिन्न संक्रामक रोगों के निगरानी को लेकर आईडीएसपी अंतर्गत आईएचआईपी पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डा.अनिल कुमार ने की। इसमें जिले के सभी सीएचसी के एमओआईसी, प्रत्येक सीएचसी के दो-दो मेडिकल आफिसर, एक सीएचओ एवं बीएएम आदि ने भाग लिया। मौके पर प्रशिक्षक के रुप में जिला महामारी विशेषज्ञ डा.संतोष कुमार मिश्र उपस्थित थे। मौके पर प्रशिक्षक डा. संतोष कुमार मिश्र ने आईएचआईपी पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पोर्टल पर चिन्हित 34 लक्षण एवं बीमारियों को प्रतिदिन उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर से लेकर सदर अस्पताल स्तर तक अंकित किया जाना है।
जिससे किसी संक्रामक रोग का पूर्वानुमान लगाकर कार्ययोजना तैयार की जा सकती है। जो रियल टाइम डाटा पर आधारित होता है। समय पर प्रविष्टि से सूचना का प्रवाह प्रखंड से केंद्र स्तर तक एकही समय पर हो जाता है एवं पारदर्शी तरीके से किसी क्षेत्र विशेष की बीमारी तथा किसी महामारी के लिए सार्थक कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाना संभव हो पाता है। प्रशिक्षण में एमओआईसी डा.विजय किशोर रजक, डा.गोपाल प्रसाद, डा.सुचित्रा कुमारी, डा.गोविंद सेठ, डा.शमशेर सिंह, डा.नितेश भारती, बीएएम प्रेममणि सुधांशु आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play