बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भवनाथपुर मोड़ के निकट हनुमान मंदिर परिसर में वर्षो पुराने एक विशाल पीपल का पेड़ की टहनी एनएच सड़क के किनारे भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर विजय जयसवाल के किराना दुकान के पास गिर गया।
घटना शनिवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर जब पेड़ गिरा, तो वहां कोई नहीं था, नहीं तो पेड़ की चपेट में आने से जान भी जा सकती थी। पेड़ गिरने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में विजय जायसवाल के दुकान के बाहर लगे करकट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की शनिवार की अहले सुबह में पेड़ की टहनी गिर गया है।
Advertisement
घटना उस वक्त घटी जब वहां पर कोई आदमी एवं राहगीर नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने बताया कि उक्त सड़क से सैकड़ों लोगों का आवागमन लगा रहता है। लोग सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक भी करने निकलते है, लेकिन गनीमत रहा की पेड़ गिरते समय वहां कोई मौजूद नहीं था। आपको बता दे की भवनाथपुर मोड़ सबसे व्यस्तम स्थान है। यहां पर दूर दराज जाने वाले यात्री बस,कमांडर और टेंपो पकड़ने के लिए आते हैं। इधर आसपास के लोगों की मदद से पेड़ की टहनी को काटकर हटाने में जुट गए। कुछ घंटों के बाद सड़क से पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।