whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056596 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

नालायक व्यक्ति के संग में एक छण में बिगड़ा जा सकता है:- श्री जीयर स्वामी जी महाराज।

location_on गढ़वा, नगर, मेराल, access_time 07-Jul-23, 07:39 PM visibility 677
Share



नालायक व्यक्ति के संग में एक छण में बिगड़ा जा सकता है:- श्री जीयर स्वामी जी महाराज।


संवाददाता check_circle
संवाददाता



:        अगर कोई नालायक व्यक्ति या दुष्ट व्यक्ति कुछ बात आपके बारे में कह  रहा है और आपमें वह दोष नही है तो एक न एक दिन चुप लगा जाएगा। बार-बार अगर कहीं नालायक व्यक्ति, दुष्ट व्यक्ति अपने आप में  अनेक प्रकार के अव्यवस्थित व्यक्ति अकारण ही कहीं आपसे विरोध करता हो तो समझना चाहिए कि अपना ही अस्तित्व, ऐश्वर्य को समाप्त कर रहा है। दुनिया क्या कहती है इसको सुनिए, सुन करके अगर आप में कोई दोष हो तो दोष का निवारण कीजिए, लेकिन सबसे जवाब-सवाल और सबसे विवाद से समाधान नही होगा। नालायक व्यक्ति के संग में एक छण में बिगड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि छह घंटा मंदिर में आप बैठते हैं उससे आपको सुधार होगा की नही यह नही कहा जा सकता है।
Advertisement
लेकिन एक मिनट भी कहीं नालायक व्यक्ति के साथ बैठ जाएंगे तो आप बिगड़ जाएंगे यह बात हो सकती है। जैसे सौ मिट्टी का बर्तन हो और एक जुठा मिट्टी का पात्र है तो सौ के सौ नये मिट्टी के पात्र को अशुद्ध हो जाता है। परंतु सौ मिट्टी के शुद्ध पात्र मिलकर भी एक अशुद्ध पात्र को शुद्ध नही कर सकता है। इसलिए कुसंग द्वारा हम अपने आप में बिगड़ सकते हैं। सत्संग द्वारा हमें बनने में अपने आप में देर लग सकती है लेकिन कुसंग द्वारा अल्प समय में ही बिगड़ने में देर नही लगेगी। सबसे पहले तो अनर्थ जो जीवन तथा जीवन के व्यवहार में जिस कारण से होता हो उस पर अंकुश लगाएं। अहंकारमय जीवन न हो। जरूर हम करते हैं लेकिन कराने वाला उसी प्रकार से हैं जैसे किसी कठपुतली के नाच को देखा होगा।
Advertisement
भले वह नाचते हैं लेकिन नचाने वाला कोई दूसरा है। उसी के इशारे पर कठपुतली नाचता है। ठीक उसी प्रकार हमारे आपके साथ है। हम चाहे जो कुछ भी करते हैं वह परमात्मा अपनी शक्ति के द्वारा हमलोगों को कठपुतली के समान नचाते हैं। उनकी इच्छा नही होती है नचाने के लिए तो अपने आप से तो इस दुनिया में निस्तार हो जाते हैं। किसी के योग्य नही होते हैं। ऐसा विचार कर अनर्थों को त्याग दे। कर्तव्य करें, लेकिन मैं ही करने वाला हूं, मेरे ही द्वारा होता है। ऐसा भाव नही होना चाहिए।  पौधारोपण गढ़वा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से गढ़वा प्रखंड के सुखवाना स्थित लहसुनिया पहाड़ के पास एक हजार पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण के लिए पहाड़ के समीप एक हजार आवश्यक पौधा लगाने के लिए खुदाई भी कर दी गई है।
Advertisement
लायंस क्लब गढ़वा ऑफ ऑसम के अध्यक्ष कंचन साहू ने स्थानीय युवकों के साथ एक समन्वय स्थापित कर पहाड़ पर पौधारोपण का निर्णय लिया है। संस्था के अध्यक्ष कंचन साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज जंगल का रहना काफी जरूरत है। लहसुनीया पहाड़ का भी काफी हरा भरा रहता था। लेकिन आज पहाड़ पर एक भी पेड़ पौधे नहीं है। और यह गढ़वा शहर से काफी सटा हुआ है। ऐसे में इस पहाड़ पर पेड़ पौधों को लगा देने से शहर के लोगों को घुमने और कुछ समय बिताने के लिए लहूसुनिया पहाड़ एक पर्यटक के रुप में लोग याद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह इलाका शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। लोग टहलने के लिए इस इलाके में आएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर पौधा का रख रखाव किया जाएगा।
Advertisement
पौधे के रखरखाव व उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक माली को नियुक्त कराया जाएगा। जो लगाए गए 1 हजार पौधे को प्रत्येक दिन पानी व पौष्टिक आहार के रूप में खाद आदि का छिड़काव करेगा उन्होंने कहा कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है। उस पौधे को बचाव कर पेड़ का रूप दून देना बड़ी बात होती है। जिसे देखते हुए उन्होंने पौधे को पानी समय समय पर खाद आदि के लिए एक माली को नियुक्त किया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उसे पशु से बचाने के लिए पौधे का घेराव भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पौधे को लगाने के लिए 1 हज़ार लोगों की जरूरत है। जो स्वयं पौधा लगाकर एक मिसाल कायम करेंगे। जिसके लिए वह शहर के लिए संस्थागत समूह विद्यालय, संस्थान सहित जिले के व्यवसाई व ग्रामीण लोग भी शामिल रहेंगे।
Advertisement
मौके पर विकेश सिंह, नितेश, राजन कुमार, सोनू कुमार, सतेंद्र उराव, उपेंद्र सिंह, सतनारायण दुबे, सुरेश मेहता सहित आदि लोग उपस्थित थे। घायल : गढ़वा मेराल एनएच 75 पर नेनुआ मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया उसे इलाज लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कोन निवासी गणेश उराव बताया जा रहा है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गणेशपुरा गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में अपने ससुराल आया हुआ था वापस घर लौटने के क्रम में नेनुआ मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जख्मी : गढ़वा श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हनुमानता गांव निवासी सुदामा चौधरी को सांप काटने से जख्मी हो गया है उसे इलाज के लिए कहा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों ने बताया कि सुदामा चौधरी बिहन कर रहा था इसी बीच साप अचानक उसके हाथ में काट दिया इसके बाद परिजनों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया धरना : गढ़वा जिला इकाई गढ़वा झारखंड प्रदेश टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में दिनांक 9/7/2023दिन रविवार को सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार मिथलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित कल्याण पुर आवास पर पलामू प्रमंडल के सभी जे टेट सफल पारा शिक्षक अपनी समायोजन सहायक शिक्षक पद करने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
Advertisement
जिला अध्यक्ष सह प्रदेश के बरीय उपाध्यक्ष रविशंकर ठाकुर ने कहा कि हम जे टेट सफल सहायक अध्यापक सम्प्रति पारा शिक्षक राज्य में पिछले 20वर्षो से सरकारी विद्यालयों में लगातार कार्यरत हैं और एन सी टीई के मानक टेट परीक्षा उत्तीर्ण है जिसके आधार पर झारखंड सरकार ही 2014,2016तथा2019में सरकारी शिक्षक पद पर लोगों को नियुक्त की है तो फिर हम टेट पास पारा शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अमित रंजन ने कहा कि सरकार की महाधिवक्ता का साफ राय है कि टेट सफल पारा शिक्षकों को जिला स्थापना समिति में ले जाकर सहायक शिक्षक का दर्जा देते हुए इन्हें 4200 और 4600 ग्रेड पे दिया जाए।जिला सचिव अशोक प्रसाद ने कहा कि हम टेट पास पारा शिक्षक शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009तथा न्यू शिक्षा नीति 2020के सभी शर्तों को पूरा कर रहे हैं इसलिए हमारी समायोजन सहायक शिक्षक पर होनी चाहिए।
Advertisement
वर्तमान में झारखंड सरकार सहायक आचार्य नियुक्ति करने जा रही है जिसमें साफ वर्णित है कि जिनकी सेवा 10वर्ष होगी उन्हें सहायक शिक्षक पद पर कर दी जाएगी।जब की टेट सफल सहायक अध्यापक की के सेवा पहले से ही 20वर्ष हो चुकी है। इसलिए मेरा समायोजन सहायक शिक्षक पद पर होनी चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष बब्लू चौधरी ने कहा कि हमलोग माननीय मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर सहित सभी मंत्रियों के आवास पर धरना दे कर यह बताने का कार्य कर रहे हैं कि सहायक आचार्य नियुक्ति के पहले हमारी समायोजन सहायक शिक्षक पद पर होनी चाहिए।कारण कि हमलोग सेवा कालीन प्रशिक्षण जैसे वुनियाद, अंकूर ,शिक्षण अधिगम,दीक्षा पोर्टल से सैकड़ों प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं जो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में सहायक होता है।
Advertisement
छापामारी भवनाथपुर आधा दर्जन खाद बीज संचालित दुकान खरौंधी में जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद के द्वारा छापेमारी के बाद धड़ाधड़ अपनी दुकानों का सटर डाउन कर फरार हो गए ।बताते चले कि शुक्रवार को खरौंधी में कुछ खाद बीच दुकानदारों के द्वारा नकली बीज व यूपी का बेचने की शिकायत पर जैसे ही जांच टीम पहुंची पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई उसकी सूचना जैसे ही भवनाथपुर के खाद बीज दुकानदारों को मिली अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए ।जिन दुकानों पर सुबह से साम तक किसानों की भीड़ नजर आती थी उक्त आधा दर्जन दुकानों पर तीन बजे के बाद ही बंद होने से भिड़ नदारत नजर आई ।इस तरह दुकान अचानक बन्द होने से कहीं न कहीं भवनाथपुर के आधा दर्जन खाद बीज दुकानों में भी नकली व अवैध खाद बीज मिलने से इनकार नही किया जा सकता है ।
Advertisement
दोलाख के चेक दिया भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान पंचायत के मृतक शिवकुमार यादव के पत्नी को बीडीओ जयपाल महतो एवं शाखा प्रबंधक एम हसन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख के चेक दिया। जानकारी के मुताबिक बता दे कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान पंचायत के शिवकुमार यादव का मृत्यु खेत मे पटवन करने के दौरान कुंआ में गिरने से 13 फरवरी 2023 को हो गया था। शिवकुमार यादव ने झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के बुका शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करा रखा था जिसका बीमा की राशि का चेक भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो एवं शाखा प्रबंधक एम हसन ने संयुक्त रूप से मृतक के पत्नी गीता देवी को दिया। बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि मृतक शिवकुमार यादव के द्वारा कराया गया बिना आज उसके मृत्यु के बाद संभलने के लिए दो लाख अच्छा राशि है सभी प्रखण्ड वासियों से अनुरोध करेंगे कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा तीन महवपूर्ण योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना अपना और अपने परिवार के लोगों को कराए।
Advertisement
झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक भवनाथपुर शाखा के शाखा प्रबंधक एम हसन ने कहा कि शिवकुमार यादव मेरे खाता धारक थे जिसकी मौत दुर्घटना में गई थी शिवकुमार यादव का सालाना 436 रुपये प्रीमियम का बीमा कराया था। जिसका लाभ उसके पत्नी गीता देवी को मिला है उन्होंने ने कहा कि किसी भी ग्राहक का कोई समस्या हो तो शाखा में आकर मीले। उन्होंने ग्राहकों से अपील किया कि सभी अपना अपना बीमा कराए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play