मझिआंव :
उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बाल विवाह, बाल व्यापार ,बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण इत्यादि पर अविलंब रोक लगाना है।
जिसमें पंचायत स्तरीय प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत के सभी मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, सरकारी विद्यालय के सभी हेड मास्टर, सीडीपीओ, बीडीओ,बीईईओ, एसएलपीएस, पंचायत सचिव को सभी एक जागरूक अभियान चलाकर 14 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विस्तार से चर्चा करते हुए बीडीओ श्री भास्कर ने बताया कि बाल विवाह पर रोक लगाने एवं बाल व्यापार , बाल मजदूरी पर रोक लगाने ,बाल यौन शोषण पर रोक लगाने से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कैलाश सत्यार्थी जो चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को सुरक्षा के लिए परियोजना का संचालन किया जाएगा जिसमें जिले के 10 प्रखंडों में जैसे : मझिआंव, चिनिया रमकंडा रंका, मेराल, डंडई, भंडारिया, बड़गड़ के 150 गांव में मई माह से जागरूकता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, चिल्ड्रन फाउंडेशन के कैलाश सत्यार्थी, समन्वयक अंजली सिंह,बीडीओ नितेश भास्कर,सीओ सह सीडीपीओ रामजी प्रसाद गुप्ता,बीईईओ विद्यासागर मेहता, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर,डॉक्टर वीर प्रताप सिंह, आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया, एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।