मेराल : पवित्र श्रावण मास के दूसरे दिन मेराल देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय व भाजपा नेता भगत अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रखंड मुख्यालय के सरस्वतीया नदी छठ घाट स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन किया।
रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर से लोक कल्याण तथा सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पुरोहित पंडित दिनेश पाठक एवं कमलेश बैद्य के द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात महावीर मंडल के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में मुखिया रामसागर महतो, प्रेमचंद प्रसाद, अंबिका यादव, राजेंद्र प्रसाद, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, मुन्ना राम, विनोद प्रसाद, वासुदेव शर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, महावीर मंडली के महंत मिथिलेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, राज बिहारी पटवा, रामजी ठाकुर, सोहराई प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, देव कुमार जायसवाल, प्रमोद महाजन, सुनील कुमार कालिया, राहुल कुमार मल्होत्रा, सत्यम कुमार मल्होत्रा, अर्पित मल्होत्रा, बिरझन राम सहित महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।