whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055301 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दिवंगत शिक्षक को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने दिया श्रद्धांजलि

location_on मेराल access_time 06-Jul-23, 06:02 PM visibility 668
Share



दिवंगत शिक्षक को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने दिया श्रद्धांजलि


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ जिला गढ़वा के तत्वावधान मे दिवंगत शिक्षक एवं अनुसूचित जाति एवंअनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के जिला संयुक्त सचीव सुर्यदेव राम के आकस्मिक निधन पर संघ के अध्यक्ष रघुराई राम के अध्यक्षता में अशोक विहार गढ़वा स्थित सूर्यदेव राम के आवास पर श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रंद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। विदित हो कि विगत 3 जुलाई 2023 को हृदय गति रुक से सूर्य देव राम आकस्मिक मृत्यु हो गई। सुर्यदेव राम मध्य विद्यालय मदगड़ी में पदस्थापित थे। काफी जुझारू एवं संघर्षशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे उनका मृत्यु हो जाने से परिवार एवं समाज ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया, जो समाज के लिए अपूरणीय क्षति है श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक नेता अशर्फी राम, बृजकिशोर राम, कमलेश पासवान, श्रवण राम, विनोद राम, राम भरत, राजदेव राम, बालगोविंंद भगत, जगरनाथ राम, ओम प्रकाश कुमार,अतेन्दर कुमार,मनु राम. विनोद पासवान, राजदेव राम, मनु राम 2, विनोद राम 2, रामनाथ राम, राजगृह वैठा, विनय राम,अधिवक्ता परशुराम, एससी एसटी कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मराज राम सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।
Advertisement
श्रद्धांजलि सभा से पूर्व आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के उदासीनता पर रोष व्यक्त किया गया, इस मौके पर श्री रघुराज राम बताया कि शिक्षक सूर्यदेव राम ने कई बार अपनी बीमारी का हवाला देते हुए विभाग को आवेदन दिया था, कि हमारा तबादला या प्रतिनियुक्ति गढ़वा के आसपास कर दिया जाए ,लेकिन विभाग ने एक न सुनी अस्वस्थ हालत में ही वे प्रतिदिन अपने विद्यालय जाया करते थे संघ द्वारा शिक्षा विभाग को इस तरह के मामले को भविष्य मे संवेदनशीलता दिखाने तथा दिवंगत सूर्यदेव राम का पावना सहित सरकारी प्रावधान के अनुसार सभी तरह का लाभ मुहैया कराने का मांग किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play