whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058122 readers visited
Loading...

Advertisement

श्री बंशीधर नगर में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 25-Jun-23, 06:07 PM visibility 662
Share



श्री बंशीधर नगर में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर -नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुरैनी पंचायत भवन परिसर में भाजपा के तत्वावधान में रविवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही व उपस्थित नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया. लाभार्थी सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए श्री शाही ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जब एक रुपए दिल्ली से चलता था तब पंद्रह पैसे गांव तक पहुंचता था. केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन धन योजना के तहत करोड़ो लोगो के बैंक खाते खुलवाने का काम किया. आज उन्हें खातों के माध्यम से शत प्रतिशत धनराशि बिना बिचौलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंचाई जा रही है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन गरीब जरूर हट गये.उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार शहीदों का स्मारक तक नहीं बनवा सकी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार को समाज से जोड़ने का काम किया है. स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण ने आंदोलन का रूप ले लिया है. जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तो मुख्यमंत्री ने सबको सुरक्षा एवं सम्मान देने का काम किया था,लेकिन इस हड़िया सरकार में जातिवाद तुष्टीकरण अपराध चरम पर है. भाजपा जो कहती हैं वह करती हैं. लोगों को रोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने का जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है वह एक मिसाल है.उन्होंने जनसमूह से 2024 के चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा की महाभारत के चक्रव्यूह की तरह सभी सियासी दल एक होकर मोदी के विरोध में चक्रव्यूह रच रहे हैं उस चक्रव्यूह को तोड़ने का काम आप लोगो को करना है. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों नौजवानों सभी वर्गों के लिए काम किया है. भाजपा सरकार आने के बाद व्यवस्था बदली है किसानों को जो सम्मान और हक मोदी जी ने दिया वह इसके पहले किसी सरकार में नहीं मिला. 70 साल तक देश में भ्रष्टाचार होता रहा लेकिन प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मोदी के बैठते ही व्यवस्था बदली है. कार्यक्रम को जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण राम, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश चौबे, शारदा महेश प्रताप देव,शिवधारी राम, लवली आनंद ने सम्बोधित किया .कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम संचालन नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने किया . धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद ललिता देवी ने की. कार्यक्रम में विभिन्न गांवो से उपस्थित सभी लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play