सगमा :
केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्योग निदेशालय झारखण्ड सरकार के द्वारा पूरे जिले के साथ सगमा प्रखण्ड कार्यलय के माध्यम से रोजगार सृजन के लिए ऑन लाइन आवेदन लिया जा रहा है ।
उक्त जानकारी देते हुए सगमा बीडीओ सत्यम कुमार ने बताया कि उपयुक्त कार्यलय से इस संबंध में प्राप्त निर्देश के आलोक में सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के स्थापना व उन्नयन के लिए परियोजना लागत का 35 प्रतिसत अधिकतम 10 लाख रुपए तक अनुदान दिया जा रहा है इसके लिए प्रखण्ड कार्यलय में अलग से नोडल कार्यलय खोला गया है जिसमे प्रखण्ड छेत्र में रहने वाले बेरोजगार युवक युवतियां उक्त कार्यलय से सम्पर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसमें महिला समूहों को विशेष प्राथमिकता दिया जा रहा है आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 15 जून से सुरु किया गया है जो अगले 15 जुलाई तक यानी एक माह तक प्रखण्ड वासी आवेदन भर सकते हैं ।
Advertisement
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अपने पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव के साथ प्रखण्ड कार्यालय से संपर्क कर इस सुनहरा अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है ।